यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giriraj Singh: राहुल गांधी की जाति को लेकर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- शर्मिंदा होकर ये दुनिया में भ्रम फैला रहे
Bihar Politics कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जाति के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के कई नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए आगे आ गए हैं। इसी क्रम ...और पढ़ें

HighLights
- गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है
- राहुल गांधी की जाति को लेकर गिरिराज सिंह ने उन्हें घेरा
- गिरिराज सिंह ने राहुल के ईडी वाले दावे पर चुनौती दे डाली
एएनआई, पटना/दिल्ली। Bihar Political News Today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जाति के मुद्दे पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया भर से जाति पूछते रहते हैं लेकिन जब उनकी बारी आती है तो अपनी जाति छिपाते नजर आते हैं।
गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि जब राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ दे बस शर्मिंदा होकर दुनिया में भ्रम फैलाना शुरू कर देते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने राहुल गांधी जैसा झूठा आदमी कहीं नहीं देखा हूं।
राहुल गांधी के ईडी वाले दावे पर भी गिरिराज ने साधा निशाना
दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया था कि ईडी उनके यहां छापामारी करने वाली है। अब इसी पोस्ट पर गिरिराज सिंह ने जवाब दिया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी संसद में संवैधानिक पद पर एलओपी हैं। सदन के भीतर तो झूठ बोलते ही हैं, सदन के बाहर भी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि कौन अधिकारी उनको फोन किया है कि उनके घर पर ईडी की रेड होने वाली है।
ये भी पढ़ें
Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में क्यों नहीं शामिल हुए नीतीश कुमार? आ गया JDU का बयान