Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये तो हमने सोचा भी नहीं था', Union Budget 2024 पर बिहार NDA के नेता गदगद; शांभवी-गिरिराज ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:10 PM (IST)

    Budget 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण (Nirmala Sitharaman) संसद में आम बजट 2024 पेश कर रहीं। बजट में बिहार को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। बिह ...और पढ़ें

    आम बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले, एनडीए नेता दिखे गदगद।
    आम बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले, एनडीए नेता दिखे गदगद।

    HighLights

    1. केंद्र सरकार बिहार की इतनी चिंता करती है, यह हमने सोचा भी नहीं था: दिलीप जायसवाल
    2. हमारी मांग सिर्फ इतनी थी कि बिहार को अच्छी आर्थिक सहायता मिले: शांभवी चौधरी
    3. बिहार में बहार है, एनडीए की सरकार है: गिरिराज सिंह

    एएनआई, पटना। Budget 2024 बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल आम बजट 2024 में बिहार के लिए मिले तोहफों से गदगद हैं। दिलीप जायसवाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। विपक्ष अब मुंह दिखाने के लायक नहीं बचा है।

    उन्होंने कहा कि बिहार को आज सबसे बड़ा तोहफा पटना टू पूर्णिया एक्सप्रेसवे का मिला है। बिहार में सड़कों का जाल बिछाने के लिए आज केंद्र सरकार की ओर से आज 26 हजार करोड़ मिले हैं।

    दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के लिए मेडिकल अस्पतालों का भी तोहफा मिला है। जिन जिलों में मिडिकल कॉलेज नहीं है, वहां के लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।

    नए एयरपोर्ट के लिए भी बिहार सरकार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। बिहार में परिवहन को सुगम बनाने के लिए गंगा नदी पर दो बड़े पुलों का तोहफा दिया गया है।

    दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीरपैंती में 2400 मेगावाट के पावर प्लांट का भी दिया गया है, जो पूरे बिहार की बिजली की समस्या को दूर कर देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की इतनी चिंता करती है, यह तो हमने सोचा भी नहीं था।

    विशेष राज्य या विशेष पैकेज में सिर्फ शब्द का अंतर

    LJP(R) सांसद शांभवी चौधरी भी केंद्रीय बजट काफी खुश दिखीं। शांभवी चौधरी ने कहा कि  हमने बिहार के लिए स्पेशल पैकेज व विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। विशेष राज्य या विशेष पैकेज में सिर्फ शब्दों का अंतर है। हमारी मांग बस इतनी थी कि बिहार को अच्छी आर्थिक सहायता मिले, ताकि बिहार आगे बढ़े।

    उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि आज बिहार को वह आर्थिक सहायता मिली है, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें जिसमें 26 हजार करोड़ दिया गया है या विद्युत विभाग या बाढ़ शमन हो बिहार को बहुत कुछ दिया गया है।

    खबरें और भी

    शांभवी ने कहा कि इस बजट में बहुत खूबसूरती से बिहार के पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। हम यही चाहेंगे कि आने वाले समय में बिहार जब NDA के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा तब NDA भी बिहार के साथ उतनी ही मजबूती से खड़ा रहेगा।

    बिहार में बहार है, एनडीए सरकार है: गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बजट में बिहार को मिले तोहफों से गदगद दिखे। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बजट संतुलित है, जिसके चार स्तंभ हैं- महिला, युवा, किसान और गरीब। उन्होंने कहा कि बिहार को सुपर पैकेज दिया गया है। बिहार में बहार है, एनडीए की सरकार है।

    अभी कई और घोषणाएं होना बाकी

    कटिहार से भाजपा विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का रिएक्शन सामने आया है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के लिए 3 एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 26000 करोड़ रुपये आवंटित किए गये हैं। कई मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की गई है।

    तारकिशोर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। विपक्षी नेता विशेष दर्जे को राजनीतिक हथियार बनाना चाहते हैं। बिहार इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकता।

    उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

    रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आम बजट 2024 का स्वागत किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बजट स्वागत योग्य है। इस बजट में राष्ट्रीय स्तर पर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि बजट में बिहार के लिए विशेष धन की व्यवस्था भी अत्यंत ही सराहनीय कदम है। इसके लिए केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुक्रिया।

    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस बजट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Budget 2024: बिहार को मिले 58 हजार करोड़, राज्य में बिछेगा सड़कों का जाल; बनेंगे नए एयरपोर्ट

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार तुरंत वापस लें समर्थन', मोदी 3.0 के बजट पर भड़कीं रोहिणी; बिहार CM को दी नसीहत

    Budget 2024: 'यह सिर्फ झुनझुना है, इससे कुछ नहीं होगा'; आम बजट 2024 पर राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया

    बजट 2024 का हर अपडेट यहां पढ़ें