Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान युद्ध नहीं चाहता, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने पटना में कहा- तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:39 PM (IST)

    ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने पटना में कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता और शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। ...और पढ़ें

    ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

    ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान युद्ध के पक्ष में नहीं है और मौजूदा हालात को तुरंत शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय हस्तक्षेप की अपील की है। वे रविवार को पटना सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हुए।

    ईरान ने नहीं शुरू किया सैन्य टकराव

    डॉ. इलाही ने स्पष्ट किया कि यह सैन्य टकराव ईरान की ओर से शुरू नहीं किया गया, बल्कि ईरान को निशाना बनाते हुए बाहरी शक्तियों द्वारा इसकी शुरुआत की गई। उन्होंने परोक्ष रूप से अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन देशों की कार्रवाई ने क्षेत्र में तनाव को बढ़ाया है।

    ईरानी प्रतिनिधि ने कहा कि ईरान ने अब तक संयम का परिचय दिया है और वह किसी भी प्रकार के व्यापक युद्ध से बचना चाहता है। उनका कहना था कि मौजूदा स्थिति केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।

    ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर प्रभाव

    उन्होंने चिंता जताई कि युद्ध जैसे हालात के कारण विश्व अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और मानवीय स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि सभी प्रमुख देश और वैश्विक संगठन आगे आएं और शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाएं।

    खबरें और भी

    अंत में इलाही ने दुनिया के नेताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने और इस संभावित संकट को टालने की अपील की, ताकि व्यापक जनहानि और अस्थिरता से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- फारबिसगंज रेड लाइट एरिया : नाबालिग और महिलाओं का दलदल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक-एक कर 32 लड़‍क‍ियों ने बताए कई राज

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ी रेल यात्रियों की भीड़, नशाखुरानी गिरोह पर नजर, गलती करने वालों की खैर नहीं