Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi Property: 'अपनी संपत्ति बांटकर...', बिहार के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी को दी ये सलाह

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 07:41 PM (IST)

    जदयू नेता ने कहा कि आम जनता की खून-पसीने से अर्जित की गई कमाई के साथ-साथ कांग्रेस अब उनके पुरखों की संपत्ति पर भी कांग्रेस अपना पंजा मारने के फेर में ...और पढ़ें

    'अपनी संपत्ति बांटकर...', बिहार के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी को दी ये सलाह
    'अपनी संपत्ति बांटकर...', बिहार के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी को दी ये सलाह

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि लगातार मिल रही हार से कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन हिल गया है। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अपनी संपत्ति बांटकर योजना की शुरुआत करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लोगों की संपत्ति का पता लगाने के बाद उसे बांट देने के बयान के बाद अब उनके राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तर्ज पर लोगों के मरने पर कम से कम उनकी आधी संपत्ति सरकार द्वारा ले लिए जाने की वकालत की है।

    'आम जनता की खून-पसीने से अर्जित कमाई...'

    जदयू नेता ने आगे कहा कि इससे साफ है कि आम जनता की खून-पसीने से अर्जित की गई कमाई के साथ-साथ कांग्रेस अब उनके पुरखों की संपत्ति पर भी कांग्रेस अपना पंजा मारने के फेर में है।

    'सबसे बड़ा घोटाला...'

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उनके सहयोगियों के घोटालों का इतिहास देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि इस कानून के जरिये भी वह देश का सबसे बड़ा घोटाला करने के मंसूबे पाल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि जिस तरह राजद के नेता बेनामी जमीन लिखवाते थे, उसी तरह इस कानून के जरिये कांग्रेस के नेता अपने नौकर-चाकरों के नाम पर आम जनता की संपत्ति हड़पना चाह रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हमने नीतीश कुमार को...', चुनाव के बीच Tejashwi Yadav का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'सोनिया गांधी वहां आंसू बहाने गईं थी...', ये क्या बोल गए जेपी नड्डा; Lalu Yadav का भी लिया नाम