Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'राजद के गुंडों के कारण...', अब जेडीयू ने दिया लालू की पार्टी को करारा जवाब, सियासी घमासान तय

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 01:08 PM (GMT+05:30)

    Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के हमले के बाद अब जेडीयू भी हमलावर हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी को करारा जवाब दिया है। जेडीय ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव (जागरण)
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव (जागरण)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव की जन विश्नास यात्रा के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है।
    2. आरजेडी और जेडीयू एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के कार्यों की बराबरी राजद द्वारा 17 वर्षों में नहीं किया जा सकता है। राजद (RJD) के नेता 17 महीने का ढोल पीट रहे हैं, पर यह बेमानी है।

    आरजेडी के गुंडे के कारण बिहार में कानून की व्यवस्था खस्ताहाल थी

    राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता भूली नहीं है कि नीतीश सरकार से पहले बिहार में न तो सड़कें थीं और न ही बिजली-पानी की व्यवस्था। राजद (RJD) के गुंडों के कारण बिहार में कानून की व्यवस्था खस्ताहाल थी। खुद न्यायालय ने बिहार में जंगल राज की बात कही थी।

    जदयू प्रवक्ता ने कहा कि यह नीतीश सरकार की ही देन है कि आज बिहार की विकास दर देश की विकास दर से भी तेज है। राज्य के कोने-कोने में सड़कों का जाल बिछ गया है। लोग बेखौफ होकर देर रात बाजारों में घूमते नजर आते हैं। गरीबी दर में रिकार्ड कमी आई है।

    तेजस्वी बोले- मैंने थके हुए मुख्यमंत्री से काम करवाया

    वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) हर मंच से कहते नजर आ रहे हैं कि मैंने थके हुए मुख्यमंत्री से काम करवाया। एक दिन में 2 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवा कर देश में लकीर खींच दी। यह कीर्तिमान है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने डेढ़ साल में दो बार पलटी मार दी। नीतीश कुमार भरोसे के लायक नहीं रहे हैं।

    खबरें और भी

    राजद में टू जी का राज

    वहीं सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजद में टू जी यानी दूसरी पीढ़ी राज कर रही है। पहले मां, पिता थे अब बेटा भी आ गया। इसी तरह तमिलनाडु में थ्री जी वाले भी हैं। कांग्रेस में तो फोर जी है, मोतीलाल नेहरू, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी आ गए।

    लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू ने तेज की तैयारी

    जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपसी तालमेल को सुगम बनाए जाने को ले पार्टी के सक्रिय लोगों का प्रखंड व बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।

    सबंधित जिले अध्यक्ष व बूथ कमेटी के अध्यक्ष भी उस ग्रुप में शामिल रहेंगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश की 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। उनकी बेहतरी के लिए वह दिन-रात काम कर रहे हैं। विरोधियों का मकसद सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ावा देना है।

    लालू परिवार के लिए सत्ता जनसेवा का नहीं, बल्कि संपत्ति अर्जित करने का माध्यम है। लोकतंत्र के लिए परिवारवाद बेहद घातक है।बैठक में जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रूीय महासचिव विनोद कुमार यादव , वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश भर के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष आनलाइन व आफलाइन मोड में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: 'अगर जहाज डूबेगा तो हिंदू-मुसलमान...', प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को चेताया; दे डाली नसीहत

    Tejashwi Yadav: 'चाचा को हाईजैक कर लिया नहीं तो...', बक्सर में गरजे तेजस्वी यादव , कहा- अब पटना में होगा महारैला