Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ललन सिंह अपनी बेइज्जती से परेशान, नीतीश कुमार भी नहीं पूछ रहे' CM के करीबी मंत्री से व‍िवाद पर BJP का कटाक्ष

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 03:23 PM (IST)

    BJPs dig at Lalan Singh मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से सार्वजनिक तौर पर विवाद के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...और पढ़ें

    प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्‍हा व अन्‍य।
    प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्‍हा व अन्‍य।

    HighLights

    1. भाजपा सूरज के समान: विजय सिन्‍हा
    2. विजय सिन्‍हा बोले- भाजपा पर जो थूकेगा, थूक खुद पर ही पड़ेगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से सार्वजनिक तौर पर विवाद के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ भाजपा को भी बोलने का मौका मिल गया है।

    भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद जदयू अध्यक्ष पर जमकर कटाक्ष किया।

    'ललन बाबू हताशा में, जदयू में काेई नहीं पूछ रहा'

    मीडिया के सवाल पर ललन सिंह का मजाक उड़ाते हुए सिन्हा ने कहा कि वे अशोक चौधरी की बेइज्जती से परेशान हैं। ललन बाबू हताशा में हैं। अब तो उन्हें जदयू में कोई नहीं पूछ रहा है।

    अब तक वे नीतीश कुमार के काफी करीबी बताये जाते थे, लेकिन ऐसा लगता है कि अब मुख्यमंत्री भी ललन बाबू को भाव नहीं दे रहे।

    उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के द्वारा बेइज्जत होने से ललन बाबू काफी परेशान दिख रहे हैं। नीतीश कुमार भाजपा पर थूकने भी नहीं जाएंगे, ललन सिंह के इस बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा सूरज के समान है। भाजपा पर जो थूकेगा, थूक खुद पर ही पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- 'ठाकुर विवाद' में तेजप्रताप यादव की हुई एंट्री, वीडियो शेयर कर बताया क्षत्रिय-ब्राह्मण कनेक्शन

    मुख्यमंत्री आवास में विवाद की खबर आ गई थी बाहर 

    25 सितंबर को मुख्‍यमंत्री आवास में ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के बीच विवाद हो गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री को बरबीघा की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी।

    अशोक चौधरी ने ललन सिंह की सलाह को सबके सामने ही खारिज कर दिया था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अशोक चौधरी का तेवर तल्ख था। यह दृश्य जदयू के कई नेताओं ने देखा था। लिहाजा दोनों के बीच विवाद की खबर सार्वजनिक हो गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'भिखमंगा नहीं हूं...' ठाकुर विवाद में आनंद मोहन के बयान पर लालू यादव बोले- अपनी शक्‍ल देख ले