विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ठाकुर विवाद' में तेजप्रताप यादव की हुई एंट्री, वीडियो शेयर कर बताया क्षत्रिय-ब्राह्मण कनेक्शन

By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 29 Sep 2023 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2023 02:57 PM (IST)

Tej Pratap Yadav बिहार में ठाकुर विवाद में अब लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की एंट्री हो गई है। ...और पढ़ें

'ठाकुर विवाद' में तेजप्रताप यादव की हुई इंट्री, वीडियो शेयर कर बताया क्षत्रिय-ब्राह्मण कनेक्शन
'ठाकुर विवाद' में तेजप्रताप यादव की हुई इंट्री, वीडियो शेयर कर बताया क्षत्रिय-ब्राह्मण कनेक्शन

HighLights

  1. तेजप्रताप यादव की पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
  2. अर्जुन-ब्राह्मण संवाद का वीडियो साझा कर की टिप्पणी

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 'ठाकुर विवाद' थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में बिहार सरकार के मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की एंट्री हो गई है। तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस विवाद को लेकर परोक्ष रूप से टिप्पणी की है।

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो महाभारत काल में अर्जुन और ब्राह्मण के बीच हुए संवाद से जुड़ा हुआ है।

ब्राह्मण की रक्षा करते हैं क्षत्रिय : तेजप्रताप

इस पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने लिखा है कि क्षत्रिय ब्राह्मण की रक्षा हेतु अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं। इसका उदाहरण वेद, पुराण और हमारा इतिहास गवाह है।

उन्होंने आगे लिखा है कि जब भी ब्राह्मण पर कोई संकट आया है, क्षत्रिय सदैव सबसे पहले आगे रहे हैं और आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं।

यह भी पढ़ें : गयाजी में पितृपक्ष मेले का हुआ शुभारंभ,गोपालगंज के थावे मंदिर विकास के लिए CM ने दिए इतने करोड़ रुपये

वीडियो में क्या है अर्जुन-ब्राह्मण संवाद

तेजप्रताप यादव की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यज्ञ की वेदी के सामने भगवान श्रीकृष्ण और कुछ ब्राह्मण बैठे हुए हैं। बगल में ही एक ब्राह्मण खड़ा हुआ है।

इसी ब्राह्मण से अर्जुन का संवाद हो रहा है। ब्राह्मण अपने पुत्रों की रक्षा करने की गुहार लगा रहा है। इस पर अर्जुन उसे आश्वासन देते हुए प्रतिज्ञा ले रहे हैं।

ब्राह्मण को अर्जुन ने दिया वचन

वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि अर्जुन वचन देते हुए ब्राह्मण से कहते हैं- मैं तुम्हारी संतान की रक्षा के लिए वचनबद्ध होता हूं ब्राह्मण। मैं करूंगा तुम्हारी सुरक्षा।

इस पर ब्राह्मण कहता है कि यदि ऐसा ना हुआ? तुम मेरे पुत्रों की रक्षा ना कर सके तो फिर क्या करोगे?

इसके बाद अर्जुन कहते हैं- मैं कुंती पुत्र अर्जुन इस यज्ञ की अग्नि का साक्षी मानकर प्रतिज्ञा करता हूं, यदि मैं इस ब्राह्मण की संतान की रक्षा ना कर पाया तो अग्नि में प्रवेश कर अपने प्राण त्याग दूंगा।

'ठाकुर विवाद' को समझने के लिए इन खबरों को पढ़ें

'ठाकुर की...' RJD सांसद के बयान पर छिड़ा संग्राम, चेतन की चेतावनी पर राजद की 'दमदार' टिप्पणी और BJP भी कूदी

ठाकुर विवाद पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बिना नाम लिए आनंद मोहन को दी नसीहत; मनोज झा के लिए कही ये बात

Bihar: 'नीतीश कुमार भाजपा की ओर...' , ललन सिंह ने जदयू के NDA में शामिल होने और ठाकुर विवाद पर दिया जवाब

क्‍या हमने भगवान से प्रार्थना की थी? मनोज झा पर भड़के जदयू नेता, बोले- ठाकुर आग हैं भड़काओ मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।