Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को कितनी सीटें आएंगी? ललन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 10:26 PM (IST)

    Bihar News भाजपा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार में सम्मिलित बिहार के मंत्रियों का स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया। श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित समारोह ...और पढ़ें

    ललन सिंह ने 206 सीटें लाने की भविष्यवाणी की (जागरण)
    ललन सिंह ने 206 सीटें लाने की भविष्यवाणी की (जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के मंत्रियों का किया भव्य अभिनंदन
    2. चिराग पासवान एवं रामनाथ ठाकुर नहीं आए, कार्यकर्ता करते रहे प्रतीक्षा
    3. सम्राट चौधरी ने 12 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News: भाजपा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार में सम्मिलित बिहार के मंत्रियों का स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया। श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्रियों ने एक सुर में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीत कर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

    समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद का अभिनंदन किया गया।

    12 लाख लोगों को नौकरी देगी एनडीए सरकार: सम्राट चौधरी

    सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले वर्ष तक एनडीए सरकार इस कार्यकाल में 12 लाख लोगों को नौकरी दे देगी। इस सरकार का लक्ष्य 2025 तक 22 लाख लोगों को रोजगार देने का है, यह भी हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में यूथ क्लब बनाने का कार्य किया जाना है। लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का झूठ फैलाया गया, लेकिन हकीकत है कि भाजपा बराबर आरक्षण का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने संविधान को कुचलने का और आरक्षण का भी विरोध करती रही।

     206 सीट के रिकॉर्ड से आगे निकलेंगे: ललन सिंह

    ललन सिंह ने विधानसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं को वोट मांगने के लिए सिर झुकाकर नहीं जाना होगा। देश में अगर नरेन्द्र मोदी ने अभूतपूर्व काम किए हैं तो बिहार में नीतीश कुमार ने प्रदेश को आगे बढ़ाया है।

    खबरें और भी

    इस समारोह का नाम अभिनंदन समारोह नहीं, बल्कि संकल्प समारोह होना चाहिए था। इसी समारोह से हम सभी अगले वर्ष होने वाले चुनाव की जीत का संकल्प लेकर चलें। लोकसभा चुनाव में एनडीए 176 विधानसभा सीटों में बढ़त ली है। इससे साफ है कि थोड़ी सी मेहनत से हम विधानसभा चुनाव में 206 के रिकार्ड से आगे निकल जाएंगे।

    कांग्रेस बाबा साहेब को भूलने लगी थी: जीतन राम मांझी

    जीतन राम मांझी ने कहा कि मोदी की सरकार आई तब से भीमराव आंबेडकर का नाम फिर से ऊंचाइयों पर जाने लगा। कांग्रेस बाबा साहेब को भूलने लगी थी। नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ बना दिया।

    उन्होंने विरोधियों को आईना दिखाते हुए कहा कि अगर मोदी को संविधान से नफरत होती तो बाबा साहेब के प्रति इतनी श्रद्धा नहीं होती। मोदी की मंशा सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास रहा है। आज हम जैसे मुसहर जाति से आने वाले को केंद्रीय मंत्री बनाकर मोदी ने सम्मान बढ़ाया।

    बिहार जमात की राजनीति करती है: विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने बिहार के विकास की गति बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में यह परिणाम दिया है। बिहार को विकसित करने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। बिहार ने साफ संदेश दिया है कि यह प्रदेश जाति की नहीं जमात की राजनीति करती है और जमात की राजनीति नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया।

    उन्होंने सभी केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह में नीतीश सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, नितिन नवीन, हरि सहनी, नीरज कुमार बबलू, रेणु देवी, प्रेम कुमार सहित सहित भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

    ये भी पढ़ें

    Samrat Chaudhary: पगड़ी उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना में दे दिया बड़ा संदेश, CM नीतीश का भी ले लिया नाम

    Bihar Politics: बिहार को विशेष दर्जा देने को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली से लौटते ही संजय झा ने दी नई जानकारी