यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalan Singh: ललन सिंह बनेंगे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री, नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता हैं मुंगेर के सांसद
Lalan Singh Ministry Name ललन सिंह नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता माने जाते हैं। उन्हें नीतीश कुमार का दायां हाथ भी कहा जाता है। बीच में वह नीतीश कुमा ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह बनेंगे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री
- ललन सिंह को बिहार में सवर्णों का जाना माना चेहरा माना जाता है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Lalan Singh: जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बने मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बेगूसराय से भी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। जदयू के हेवीवेट के रूप में चर्चित ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। पार्टी में वह सवर्ण चेहरा हैं।
ललन सिंह ने 2004 में लोकसभा का चुनाव जीता था
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने 2004 का लोकसभा चुनाव बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से जीता था। इसके बाद 2009 में वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जीते। इसके बाद 2019 में भी उन्हें मुंगेर से जीत मिली। इस बार भी वह मुंगेर से जीते हैं। ललन सिंह 69 वर्ष के हैं।
छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भागलपुर के टीएनबी कालेज से स्नातक ललन सिंह अपने छात्र जीवन में कालेज छात्र संघ के महासचिव थे। वहीं 1974 के जेपी मूवमेंट में भी वह खूब सक्रिय थे। वर्ष 2014 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया था। बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में वह राज्य मंत्रिमंडल में पथ निर्माण व जल संसाधन विभाग के मंत्री रहे।
यह भी पढ़ें
Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज