विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: भाजपा के रामकृपाल को चुनौती देंगी लालू यादव की बेटी! इस सीट पर रोचक होगा मुकाबला

Published: Mon, 25 Mar 2024 04:02 PM (IST)

रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच 2014 और 2019 का चुनाव परिणाम समर्थकों की धड़कन बढ़ाने वाला रोमांचक रहा ...और पढ़ें

भाजपा के रामकृपाल को चुनौती देंगी लालू यादव की बेटी! इस सीट पर रोचक होगा मुकाबला
भाजपा के रामकृपाल को चुनौती देंगी लालू यादव की बेटी! इस सीट पर रोचक होगा मुकाबला

HighLights

  1. पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को दूसरी बार भाजपा का टिकट, 2009 से है भाजपा का कब्जा
  2. पाटलिपुत्र से राजद को नहीं मिल रही सफलता, राजद सुप्रीमो की हार के बाद मीसा भारती आजमा सकती हैं किस्मत
  3. पाटलिपुत्र से भाजपा के रामकृपाल से राजद की मीसा का तीसरी बार मुकाबला

जितेंद्र कुमार, पटना। नए परिसीमन के बाद 2009 से अब तक लोकसभा के पाटलिपुत्र और पटना साहिब पर भाजपा का कब्जा चला आ रहा है। भाजपा ने पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को तीसरी बार टिकट दे दिया है। राजद से मीसा भारती को तीसरी बार टिकट मिलने की संभावना है । हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच 2014 और 2019 का चुनाव परिणाम समर्थकों की धड़कन बढ़ाने वाला रोमांचक रहा है। पटना साहिब से लोकतांत्रिक मोर्चा ने टिकट फाइनल नहीं किया है। इससे पूर्व सीने स्टार कुणाल सिंह, शेखर सुमन कांग्रेस की टिकट पर किश्मत आजमा चुके हैं।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में दानापुर, मनेर और पालीगंज विधानसभा वर्ष 2009 से राजद को बढ़त देते रहा है जबकि बिक्रम, फुलवारीशरीफ और दानापुर में भाजपा की बढ़त हमेशा भाजपा को जीत दिलाती रही है। 2009 में यह सीट जदयू के खाते में थी तब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जदयू के रंजन प्रसाद यादव ने मात दी थी। भाजपा के रामकृपाल यादव 2014 और 2019 में राजद के मीसा भारती को हराकर विजयी रहे हैं।

इस बार बदली हुई परिस्थिति में चुनाव

इस बार लोकसभा चुनाव का गणित 2019 और 2014 की तुलना में बदली हुई है। बीते विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा और जदयू से सभी सीट महागठबंधन के खाते में आ गई। मनेर, दानापुर, मसौढ़ी में राजद, बिक्रम में कांग्रेस, पालीगंज व फुलवारीशरीफ भाकपा माले के खाते में चली गई थी। दानापुर और बिक्रम भाजपा की परंपरागत सीट थी।

फुलवारीशरीफ, पालीगंज और मसौढ़ी जदयू के विधायक होते थे। बदले समीकरण और विधानसभा चुनाव के नतीजे के आधार पर लोकसभा चुनाव रोमांचक होने की संभावना है।

दल बदल का भी रहेगा प्रभाव

बिक्रम से कांग्रेस के विधायक इस बार भाजपा में आ गए हैं। बिक्रम से भाजपा और लोजपा के टिकट से जीतने वाले अनिल कुमार कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजद से मीसा भारती को टिकट की आधिकारिक घोषणा के इंतजार में टिकट के रेस में रहे राजद विधायकों को निराशा हाथ लग सकती है।

बढ़ता गया भाजपा और राजद का वोट

नए परिसीमन के आधार पर 2009 से पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और राजद का वोट बढ़ता गया। 2009 में जदयू के रंजन प्रसाद यादव मात्र 2.69 लाख वोट लाकर राजद के लालू प्रसाद को हराया था। 2014 में भाजपा के रामकृपाल यादव 3.83 लाख मत हासिल कर राजद को हराया था। 2019 में भाजपा के रामकृपाल यादव को 5.09 लाख वोट मिले थे।

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव परिणाम - 2009

  • रंजन प्रसाद यादव - जदयू - 2,69,298 वोट
  • लालू प्रसाद - राजद - 2,45,757 वोट

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव परिणाम - 2014

  • रामकृपाल यादव - भाजपा - 3,83,262 वोट
  • मीसा भारती - राजद - 3,42,940 वोट

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव परिणाम - 2019

  • रामकृपाल यादव - भाजपा - 5,09,557 वोट
  • मीसा भारती - राजद - 4,70,236 वोट

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बहुल किशनगंज में हिंदू मतदाता निर्णायक फैक्टर, JDU और AIMIM ने खेल दिया नया दांव; ये है पिछला रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले अब इस पार्टी को लगा करारा झटका! प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।