Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के मनेर में घर पर ग‍िरा ठनका, सारे सामान हुए राख; 2 बकरियां भी जलीं

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:55 AM (IST)

    पटना के मनेर में तेज गरज के साथ गिरे ठनका से एक फूस का घर जलकर राख हो गया, जिसमें 20 हजार रुपये नकद, अनाज और कपड़े समेत सारा सामान नष्ट हो गया और दो ब ...और पढ़ें

    जले सामान को देखती मह‍िला। जागरण

    जले सामान को देखती मह‍िला। जागरण

    HighLights

    1. मनेर में ठनका गिरने से फूस का घर जला।

    2. घर में रखे 20 हजार नकद, अनाज, कपड़े नष्ट।

    3. दो बकरियां जलकर मरीं, परिवार ने मांगी सहायता।

    संवाद सूत्र, मनेर (पटना)। शुक्रवार की सुबह तेज गरज के साथ गिरे ठनका के कारण रामपुर दियारा तोफिर पंचायत के हुलासी टोला में फूस का एक घर जल कर राख हो गया।

    राहत की बात ये रही कि घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन घर में रखे सारे सामान जल गए। सूचना पर फायर ब्र‍िगेड की गाड़ी भी पहुंची, ले‍किन वर्षा के कारण आग अपने आप बुझ गई। 

    हुलासीटोला बिंद टोली के निवासी स्व. कामता महतो के घर की ये घटना है।  सुबह तेज वर्षा के दौरान घर पर तेज आवाज के साथ ठनका गिरा। 

    फूस के घर पर गिरा ठनका 

    ठनका गिरते ही घर में आग लग गई। घर में बैठे लोग जान बचाकर भागे। आग लगने से घर में रखे 20 हजार रुपये नगद, अनाज, कपड़े समेत सारे सामान जल गए। 

    घर में बंधी दो बकरियां भी जलकर मर गईं। हालत यह है कि उनके रहने का अब कोई ठिकाना नहीं है खुले आसमान तले रह रहे हैं।

    दो वर्ष पूर्व में भी उनके घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल की टीम पहुंची लेकिन वर्षा हो जाने के कारण आग बुझ गई थी। 

    प्रशासन से सहायता की मांग 

    समाजसेवी मिथलेश कुमार, उप मुखिया जितेंद्र कुमार, चिंटू कुमार आदि ने सरकार से अब विलंब पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है। 

    तत्काल उन्हें पॉलिथीन सीट भी मिल जाए तो वह उसे लगाकर रह सकते हैं। वही आंधी पानी के बीच मनेर पड़ाव के समीप एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। 

    हालांकि घटना में कई लोग बाल बाल बचे लेकिन पेड़ के गिरने से आवागमन एवं बिजली बाधित हो गई है। 

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में ठनका ग‍िरने से 3 झुलसे; सड़क पर पेड़ गिरने से बाध‍ित रहा आवागमन