Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'फौजी का बेटा हूं... मर जाऊंगा, झुकूंगा नहीं', 6 महीने बाद टूटा मनीष कश्यप के सब्र का बांध, तेजस्वी पर भड़के

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:24 AM (IST)

    Manish Kashyap लगभग 6 महीने तक चुप्पी साधने के बाद मनीष कश्यप भड़क गए हैं। मनीष ने जेल में अव्यवस्था से परेशान होकर कह दिया कि अब एक दिन हम सरकार बनाए ...और पढ़ें

    6 महीने बाद टूटा मनीष कश्यप के सब्र का बांध
    6 महीने बाद टूटा मनीष कश्यप के सब्र का बांध

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। Manish Kashyap : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर बिहार सरकार पर खूब भड़क रहे हैं। वीडियो शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट में मनीष की पेशी के दौरान का है।

    यूट्यूबर वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं। किसी से डरने वाले नहीं हैं। मेरे दादा जी ने चीन से लड़ाई लड़ी है। मेरा बाप फौजी है। पाकिस्तान से युद्ध किए। हम फौजी का बेटा हैं। मर जाऊंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं इनके आगे।

    मनीष कश्यप ने 6 महीने बाद तोड़ी चुप्पी

    मनीष कश्यप काफी समय से चुप थे। लगभग 6 महीने के बाद उन्होंने किसी तरह का बयान दिया है। बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप तमिलनाडु के नाम पर फेक वीडियो वायरल करने के साथ-साथ अन्य मामलों को लेकर जेल में है। मनीष जेल में अव्यवस्था से परेशान होकर ही भड़के हैं।

    मनीष ने राज्य सरकार पर भड़कते हुए कहा कि हमको जो है गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बिठा दिया जाता है। वे लोग मुंह पर गांजा पीकर फूंक देते हैं।

    मेरा माथा (सिर) दर्द करने लगता है, हम मना करते हैं इन लोगों को, लेकिन ये लोग (पुलिस) कुछ नहीं करते हैं। अब ये लोग मुझे फिर से झुकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन फौजी का बेटा हूं। मर जाऊंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं इनके आगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - मनीष कश्यप कौन है? मनीष कश्यप को क्यों किया गया गिरफ्तार?

    अपनी सरकार बनाएंगे : मनीष कश्यप

    जेल में अव्यवस्था से परेशान मनीष कश्यप अपनी सरकार बनाने तक जा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब एक दिन हम सरकार बनाएंगे और चलाएंगे। सरकार को दिखाएंगे कि कैसे सरकार चलती है।

    मनीष कश्यप ने आगे कहा कि जेल का सिस्टम पर पूरी तरह से खराब है। हम परेशान हो गए हैं। टूटी हुई गाड़ी में 60 से 65 लोगों (कैदी) को ठूंस-ठूंसकर कर भेजा जाता है। आप लोग हाजत चेक करवाइए।

    यह भी पढ़ें - Patna: समझौता होने तक नगर निगम कर्मचारी हड़ताल रखेंगे जारी, आयुक्त ने कही 'काम नहीं तो वेतन नहीं' की बात

    हम नहीं डरेंगे, हम फौजी का बेटा हैं : मनीष कश्यप

    यह सब बोलने के बाद मनीष कश्यप ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि हम जानते हैं कि यह सब बोलने पर हम पर फिर केस दर्ज होगा, लेकिन हम नहीं डरते हैं। हम चारा चोर का नहीं, फौजी का बेटा हैं।

    मेरे दादा जी चीन से लड़े। मेरा बाप ने पाकिस्तान से युद्ध किया। वो किसी से नहीं डरे तो आजाद भारत के आजाद राज्य बिहार में नेता से डरेंगे हम? हम फौजी का बेटा हैं। मर जाऊंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं इनके आगे।