यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manoj Jha: महागठबंधन वाले खुश हो जाइए..., मनोज झा ने बताया सीटों का अनुमान, कहा-मैंने जिंदगी में कभी...
Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। विपक्ष के नेताओं ने जहां एग्जिट पोल को सिरे से नकार दि ...और पढ़ें

HighLights
- मनोज झा ने बताया बिहार में महागठबंधन के सीटों का अनुमान
- मनोज झा ने एग्जिट पोल को पीएमओ का एग्जिट पोल बताया
पीटीआई, पटना। Bihar Political News Today: बिहार समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है। इससे पहले नेताओं के अनुमान आने शुरू हो गई है। इसी क्रम में आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महागठबंधन की सीटों को लेकर अपना अनुमान बता दिया है।
मनोज झा (Manoj Jha) के अनुमान से महागठबंधन में खुशी की लहर दौड़ सकती है। मनोज झा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मैंने जिंदगी में कभी और मेरी पार्टी ने भी कभी एग्जिट पोल को तवज्जो नहीं दी। 2015 देखिए, 2020 देखिए, आपको उदाहरण मिल जाएगा। कई लोग तो माफीनामा भी लिखते हैं।
मनोज झा ने कहा कि ये एग्जिट पोल तो पीएमओ से आया है। कोई जोशी जी हैं जो तैयारी कर रहे हैं। मैंने तेजस्वी जी का कैंपेन देखा है। इस कैंपेन में आरजेडी के परिवर्तन पत्र ने हंगामा मचा दिया है। रोजगार, महंगाई, महिलाओं का सशक्तिकरण सब पर जोर दिया गया है।
महागठबंधन को कितनी सीटें
मनोज झा ने कहा कि जो भी आंकड़े आप देख रहे हैं, उनमें व्यापक उलटफेर होगा। मेरे अनुमान से महागठबंधन को 25 से अधिक सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को एग्जिट पोल नहीं बल्कि वास्तविक परिणाम सामने होगा और हमलोग पूरी तरह से बढ़त बनाएंगे।
खबरें और भी
मनोज झा ने कहा मैंने तेजस्वी यादव जैसा कैंपेन अभी तक नहीं देखा। मनोज झा ने कहा कि मैं आपलोगों को यकीन दिलाता हूं कि बिहार में हमलोग 25 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें