May 2026 Festivals: बुद्ध पूर्णिमा के साथ होगी मई की शुरुआत, मई में वट सावित्री और गंगा दशहरा समेत कई त्योहार
May 2026 की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से होगी और समापन मलमास की पूर्णिमा से। इस महीने नारद जयंती, अपरा एकादशी, वट सावित्री पूजा, गंगा दशहरा और कमला एकादशी ...और पढ़ें

मई में होगा वट सिवित्री का व्रत। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। May 2026 Festival List: सनातन धर्मावलंबियों के लिए मई का आरंभ बुद्ध पूर्णिमा के साथ एवं समापन मलमास की पूर्णिमा से होगा। एक मई को वैशाख पूर्णिमा जिसे बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima 2026) के नाम से जाना जाता है। 31 मई को मलमास की पूर्णिमा है। मई में नारद जयंती, अपरा एकादशी, वट सावित्री पूजा, गंगा दशहरा, कमला एकादशी समेत अन्य पर्व होंगे।
ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि एक मई शुक्रवार (Buddha Purnima 2026 Date) को स्वाति नक्षत्र व सिद्धि योग में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
स्नान-दान की इस पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु हरिद्वार, काशी एवं गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करेंगे। कूर्म जयंती एवं बुद्ध जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी।
वैशाख पूर्णिमा को जल से परिपूर्ण घट, तिल, घी, स्वर्ण, अन्न, ऋतुफल, वस्त्र, छाता आदि का दान करना अति पुण्यकारी होता है। बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान-दान, श्री हरि विष्णु की पूजा-अर्चना, लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग, इत्र अर्पण, घी के दीपक से आरती, शांति पाठ व चंद्र दोष से मुक्ति हेतु जाप, हवन, दान-धर्म करेंगे।
वहीं, 16 मई शनिवार को भरणी व कृत्तिका नक्षत्र के संयोग में वट सावित्री ((Vat savitri Puja 2026) की पूजा होगी। इस दिन सुहागिन पति की लंबी आयु को लेकर व्रत करेंगी। ज्येष्ठ अधिमास के दशमी तिथि को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र व रवि योग में गंगा दशहरा(Ganga Dusshera 2026) का पर्व मनाया जाएगा। मां गंगा पृथ्वी पर शुद्धता और संपन्नता लेकर आई थीं।
मई के प्रमुख व्रत-त्योहार
1 मई: बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima Date)
3 मई: नारद जयंती (Narda Jayanti Date 2026)
13 मई: अपरा एकादशी (Apara Ekadash 2026)
16 मई: वट सावित्री पूजा (Vat savitri Puja 2026)
17 मई: मलमास आरंभ (Malmas Date)
26 मई: गंगा दशहरा (Ganga Dussehera Date)
27 मई: कमला एकादशी (Kamla Ekadashi Vrat date)
30 मई: व्रत की पूर्णिमा (Purnima Vrat Date)
31 मई: स्नान-दान की पूर्णिमा
यह भी पढ़ें- CNLU Admission: साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक में M.Sc करने का मौका, 7 जून से पहले करें आवेदन
यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल में पढ़ाई नहीं, हो रही खेती; बेगूसराय में करोड़ों की लागत का विद्यालय बना चारागाह