यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिनदहाड़े हथियार के बल पर फोर्ड हॉस्पिटल के गार्ड से 5.40 लाख की लूट, कैमरे में कैद हुई बदमाशों की करतूत
बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटेरों ने फोर्ड अस्पताल के गार्ड से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की लूट की है ...और पढ़ें

HighLights
- नौ सालों से कर रहे हैं गार्ड का काम
- पैदल ही पैसे लेकर बैंक जा रहे थे गार्ड
जागरण संवाददाता, पटना : बिहार की राजधानी पटना में पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्ना चक इलाके में अर्पणा ज्वेलर्स के सामने बुधवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर फोर्ड हास्पिटल के गार्ड से 5.40 लाख रुपये लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित अर्जुन सिंह ने पुलिस की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद थानेदार समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
फुटेज से की जा रही है लूटेरों की पहचान
थाने के पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bihar Traffic Police: यातायात पुलिस में नहीं होंगे 35 साल से अधिक के सिपाही, अधिकारियों की भी उम्र सीमा तय
बाइक सवारों ने गार्ड को पहले घेरा, फिर छीने पैसे