यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक बहाली पर नया अपडेट, सेलेक्शन के बाद ऐसे मिलेगा ज्वॉइनिंग लेटर और स्कूल
BPSC से एक लाख 70 हजार से अधिक नियुक्त होने वाले शिक्षकों को नियुक्ति पद देने से लेकर उनके विद्यालय आवंटन समेत हर जरूरी सूचना ऑनलाइन मिलेगी। यह ऑनलाइन ...और पढ़ें

HighLights
- नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र की जानकारी ऑनलाइन होगी उपलब्ध।
- बिहार शिक्षा विभाग ने तैयार किया सॉफ्टवेयर और पोर्टल।
अंतिम चरण में नियुक्ति प्रक्रिया
सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी हर एक जानकारी
बीएड योग्यता के आधार पर योगदान की तिथि से प्रशिक्षित वेतन का दावा मान्य नहीं
राज्य ब्यूरो, पटना। बीएड योग्यता के आधार पर योगदान की तिथि से संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतन का दावा अनुमान्य नहीं होगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने यह आदेश दायर याचिका के संदर्भ में आए न्यायालय के एक आदेश के आलोक में जारी किया है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेश में कहा गया है कि संबंधित वादी पंचायत प्रारंभिक शिक्षक की मूल कोटि की कक्षा एक से चार में नियोजित हुए थे।
मूल कोटि के पद के लिए बीएड प्रशिक्षण की अनुमान्यता सशर्त है। इसके तहत उन्हें छह माह का संवर्धन पाठ्यक्रम करना अनिवार्य है।
संबंधित वादियों ने संवर्धन पाठ्यक्रम भी पूरा किया है। इस प्रकार उन्हें संवर्धन पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान देय होगा। बीएड की उत्तीर्णता अथवा योगदान की तिथि से प्रशिक्षित वेतन नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: बिहार के इस कॉलेज में तुगलकी फरमान, लड़के-लड़कियों के साथ बैठने, हंसी-मजाक और बातचीत करने पर लगाया प्रतिबंध