नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, बेटे निशांत संभालेंगे पटना; आज होगी JDU में ग्रैंड एंट्री
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को जदयू में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश करेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने इसकी पुष्टि की। कार्यकर ...और पढ़ें

निशांत कुमार की जदयू में एंट्री, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार (Bihar CM Son Nishant Kumar) की पॉलिटिकल एंट्री की डेट सामने आ गई है। निशांत कुमार गुरुवार (5 मार्च) को राजनीति में एंट्री लेंगे। वह जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
निशांत कुमार के ग्रैंड वेलकम के लिए जदयू ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। यह जानकारी बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने दी।
क्यों राजनीति में आ रहे निशांत?
जमा खान ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने को लेकर कार्यकर्ता लगातार दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, बिहार के लोग भी यही चाहते थे कि निशांत कुमार जदयू ज्वाइन करें और सक्रिय राजनीति में एंट्री लें। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बता दें कि कल तक ऐसी चर्चा थी कि निशांत कुमार को जदयू राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन आज सुबह उनके पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर आते ही सबकुछ बदल गया।
अब चर्चा है कि निशांत को पहले बिहार विधान परिषद भेजा जाएगा और फिर डिप्टी सीएम की कुर्सी दी सकती है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है।
कल नामांकन दाखिल करेंगे नीतीश कुमार
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि जेडीयू अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं, कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, राज्यसभा जाने का अंतिम फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे। बता दें कि गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम साबित होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Bihar CM LIVE Updates: बिहार में बड़ा सियासी बदलाव, नीतीश जाएंगे राज्यसभा; कल सुबह दाखिल करेंगे नामांकन
यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार को धमकाया', RJD का बड़ा दावा; शक्ति यादव बोले- BJP ने बिहार में चलाया ऑपरेशन लोटस