Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar : जदयू की बैठक के बाद अचानक एक्टिव हुए नीतीश, इन दिग्गजों से की मुलाकात; फिर वापस लौटे पटना

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 10:08 PM (IST)

    Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ...और पढ़ें

    संजय झा और ललन सिंह के आवास पर पहुंचे नीतीश। फाइल फोटो
    संजय झा और ललन सिंह के आवास पर पहुंचे नीतीश। फाइल फोटो

    HighLights

    1. घटक दलों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे संजय झा- CM
    2. JDU नेताओं से मुलाकात कर नीतीश ने चुनाव के बारे में लिया फीडबैक
    3. संजय झा दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय गतिविधियों को देखेंगे- CM नीतीश

    राज्य ब्यूरो, पटना। शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी संपन्न होने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में पार्टी के लोगों से मिलते रहे। दिल्ली में उन्होंने कई अलग-अलग राज्यों से आए जदयू नेताओं से मुलाकात की। रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे।

    कुछ देर वहां रहने के बाद वह केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। ललन सिंह के साथ विमर्श करने के बाद वह वापस दिल्ली स्थित अपने आवास लौट आए। दोपहर बाद उन्होंने अलग-अलग राज्यों से पहुंचे जदयू नेताओं से मुलाकात की। चुनाव के बारे में फीड बैक भी लिया। रात आठ बजे के करीब वह वापस पटना लौट आए।

    घटक दलों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे संजय झा- CM

    दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय झा अब दिल्ली में रहकर पार्टी की राष्ट्रीय गतिविधियों व कार्यों को देखेंगे। घटक दलों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी को भी संभालेंगे।

    जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने स्वयं संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे पार्टी को सर्वसम्मति मिली। संजय झा पूर्व में भी पार्टी की तरफ से बिहार के बाहर के राज्यों का कामकाज देख चुके हैं। ललन सिंह को जदयू कोटे में केंद्र में मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस कड़ी में वह श्रेष्ठ नाम हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    बिहार में अब इन अफसरों की खैर नहीं! 72 घंटे के अंदर होगा एक्शन, नीतीश के मंत्री का बड़ा एलान

    Bihar Politics : 'डाका डालने वाले...', नीतीश के नेता ने दिया ऐसा बयान; बिहार में मचेगा सियासी घमासान!