Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नीतीश मुर्दाबाद...', विधान परिषद में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar खुद ही लगाने लगे नारे, VIDEO

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM (IST)

    Nitish Kumar Angry Started Raising Slogans बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वासमत हासिल करने के बाद मंगलवार को पहली बार बजट सत्र के दौरान विधान प ...और पढ़ें

    'नीतीश मुर्दाबाद...', विधान परिषद में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar खुद ही लगाने लगे नारे, VIDEO
    'नीतीश मुर्दाबाद...', विधान परिषद में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar खुद ही लगाने लगे नारे, VIDEO

    HighLights

    1. नीतीश कुमार विपक्ष की नारेबाजी से हुए नाराज
    2. विधान परिषद में हंगामे के बीच लगाया नारा

    एएनआई, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को विधान परिषद में भड़क गए। उन्होंने विपक्ष की ओर से हो रही नारेबाजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। दरअसल, नीतीश कुमार स्वास्थ्य के मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू हो गई। इसे सुनकर नीतीश कुमार भड़क उठे।

    क्या है नीतीश के वीडियो में

    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद में अपनी बात रख रहे हैं। वह स्वास्थ्य के मुद्दे पर बोल रहे हैं। इधर, पीछे से विपक्ष के सदस्यों की नारेबाजी हो रही है। सदस्य नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं।

    नीतीश कहते हैं कि हमने एक-एक बात बता दी है। वह कहते हैं कि स्वास्थ्य के बारे में क्या था? किसी का इलाज होता था? हम लोग 2006 से ही शुरू करा दिए। अब कितना ज्यादा स्वास्थ्य का हो रहा है।

    सीएम के इतनी बात कहने के बाद पीछे से किसी सदस्य की ओर से नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाया जाता है। इस पर सीएम अपने सामने के माइक को पकड़कर खुद कहते हैं नीतीश कुमार मुर्दाबाद... कि हम स्वास्थ्य का काम करके सबका इलाज कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    नीतीश इस दौरान अपने दोनों हाथ उठाकर विपक्ष के सदस्यों की ओर इशारा भी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि आप सबको मारना चाहते थे, इसलिए हमारा मुर्दाबाद और आपका जिंदाबाद। सब गड़बड़ करता था।

    इसके बाद नीतीश अपने पीछे बैठे किसी सदस्य से मुखातिब होकर कहते हैं कि अरे काहे नहीं, ये सब बोल रहा है, मीडिया वाले जान लें कि ये जो नारे लगा रहा है, इसलिए ये गड़बड़ करने वाले हैं।

    हम लोग काम अच्छा कर रहे हैं, इसलिए आप लोग भी याद करके, इन लोगों के सब तरह के धंधे को पूरी तरह बंद करवाईए। इसके बाद नीतीश कुमार सामने बैठे लोगों से हाथ से इशारा करते हुए कहते हैं कि बंद करवाईए।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Assembly Speaker: नंद किशोर यादव ने किया नामांकन, विपक्ष से कोई मैदान में नहीं; अब 15 फरवरी को होगा निर्वाचन का काम

    JDU से इस नेता का राज्यसभा जाना तय? Floor Test के बाद नीतीश कुमार की अब चुनाव पर नजर, BJP ने भी खेल दिया बड़ा दांव

    '...क्यों ना लें?' Tejashwi Yadav ने सदन में भाजपा की चुप्पी पर गजब अंदाज में ली चुटकी, Video