Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतीश कुमार के अचानक राबड़ी आवास पहुंचते ही I.N.D.I.A में हलचल तेज, सीट शेयरिंग की पकने लगी 'खिचड़ी'

    By Yogesh SahuEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:55 PM (GMT+05:30)

    CM Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वहीं विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की शुरू की गई अपनी कोशिशों को लेकर ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के अचानक राबड़ी आवास पहुंचते ही I.N.D.I.A में हलचल तेज, सीट शेयरिंग की पकने लगी 'खिचड़ी'
    नीतीश कुमार के अचानक राबड़ी आवास पहुंचते ही I.N.D.I.A में हलचल तेज, सीट शेयरिंग की पकने लगी 'खिचड़ी'

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता के निकाले जा रहे सियासी मायने
    2. सीएम ने जदयू कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की बात

    CM Nitish Kumar जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी काफी सक्रिय नजर आए। नीतीश सबसे पहले तो जदयू कार्यालय गए। इसके बाद लालू यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए। उनकी इस सक्रियता ने आईएनडीआईए गठबंधन और सियासी गलियारों में में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गई।

    बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर बिना किसी पूर्व सूचना के ही सुबह करीब 11 बजे जदूय के प्रदेश कार्यालय (JDU Office) पहुंचे थे। यहां सीएम ने पहले तो अपने चैंबर में पदाधिकारियों से और फिर दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

    राबड़ी देवी के घर जाते ही बढ़ी सियासी हलचल

    इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लौटने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास (Rabri Devi House) चले गए। यहां वह राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD Supremo Lalu Yadav) से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि नीतीश के लालू से मिलने जाने की जानकारी मिलते ही सियासी गलियारों में आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग पर चर्चा तेज हो गई थी।

    हालांकि, नीतीश कुमार को आवास पर लालू तो नहीं मिले। राबड़ी देवी (Rabri Devi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से जरूर उनकी मुलाकात हुई। बताया गया कि लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप के साथ राजगीर चले गए थे। इस वजह से नीतीश की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद नीतीश लौट गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार की तारीफ में मदन सहनी ने पढ़े कसीदे, कहा- पिछड़ों को राजनीति की धुरी में लाने का किया ऐतिहासिक काम

    जदूय कार्यालय जाने से पहले सीएम गए थे बख्तियारपुर

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के जदयू दफ्तर आने की सूचना किसी को नहीं थी। वह यहां आने से पहले बख्तियारपुर में पैतृक आवास पर गए थे। वहां से पार्टी कार्यालय आए और अपने कक्ष में बैठे। संयोगवश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

    हालांकि, मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Kushwaha), मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी व विधान पार्षद रवींद्र सिंह के मौजूद रहने से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात की और सक्रिय रहने की सलाह दी।

    यह भी पढ़ें : बिहार में बड़ी सियासी उठापटक के चार संकेत! JDU दफ्तर से अचानक लालू से मिलने पहुंचे नीतीश, उपेंद्र के बदले सुर