नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, छोड़ेंगे CM की कुर्सी; तेजस्वी बोले- बीजेपी अब जदयू को खत्म कर देगी
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस पर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बिहार में 'महाराष्ट्र मॉडल' लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा क ...और पढ़ें
HighLights
नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया एलान।
तेजस्वी यादव ने भाजपा पर 'महाराष्ट्र मॉडल' का आरोप लगाया।
भाजपा जदयू को खत्म कर देगी, तेजस्वी का दावा।
जागरण टीम, पटना। बिहार में सियासी पारा हाई है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट के लिए जरिए इस बात की जानकारी साझा की। साफ है कि अब नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे। इस सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हमने पहले ही कहा था नीतीश अब सीएम नहीं रहेंगे। भाजपा रबर स्टैंप वाला सीएम बनाती है। जो हो रहा है वह हमें पहले से पता था। हम वहां रहते तो यह दिन देखने को नहीं मिलता। नीतीश कुमार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि अब बीजेपी जदयू को खत्म कर देगी। पिछड़े नेताओं को भाजपा टिकने नहीं देगी।
'रबर स्टाम्प सीएम'
उन्होंने कहा कि ओडिशा, मध्यप्रदेश में ऐसे सीएम का चयन हुआ जो ओबीसी के होते हैं, लेकिन वे रबर स्टाम्प हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। यह बात साबित हो चुकी है। जो जनभावना है, वह सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है।
'बीजेपी अपने सहयोगियों को खत्म कर रही'
तेजस्वी ने कहा कि यह सबको पता था कि भाजपा ऐसा करेगी। भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करती रही है। जम्मू, तामिलनाडू, महाराष्ट्र आदि राज्य इसका उदाहरण है। भाजपा आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। मशीन तंत्र के बल पर भाजपा ने बिहार चुनाव जीता। अभी बिहार की जनता देख रही है।
खबरें और भी
तेजस्वी ने फिर दोहराया, नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। अगर हमारे साथ होते तो ऐसा दिन उनको नहीं देखना पड़ता। वे सेहतमंद रहें। 20 साल जो उन्होंने बिहार की सेवा की है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।
एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसे लोग केंद्र से लेकर बिहार में हैं।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार का सियासी सफर : 25 साल में 10 बार मुख्यमंत्री, गठबंधनों के बीच सत्ता का लंबा अध्याय
यह भी पढ़ें- गजब संयोग: मार्च में ही पहली बार ली थी CM पद की शपथ, अब मार्च में ही कुर्सी छोड़ रहे नीतीश कुमार
यह भी पढ़ें- बिहार में अब Nitish Kumar की नहीं, BJP की सरकार! क्या कहता है विधानसभा का नंबर गेम?