Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जनादेश का अपमान BJP को पड़ेगा भारी', सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर बोला हमला

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:31 AM (GMT+05:30)

    बिहार में बड़े सियासी उलटफेर की संभावना है, जहां सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। पूर्णिया सांसद पप्पू ...और पढ़ें

    पप्पू यादव ने कसा तंज। (फाइल फोटो)

    पप्पू यादव ने कसा तंज। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में, बीजेपी सीएम संभव।

    2. पप्पू यादव ने बीजेपी पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाया।

    3. नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जेडीयू में होंगे शामिल।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा (Nitish Kumar Rajya Sabha) जाने का मन बना लिया है और अब बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा।

    सूत्र बता रहे हैं कि कल नीतीश कुमार पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल करेंगे। राज्सभा का चुनाव 16 मार्च को होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे।

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच विपक्षी दल के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पेज पर बीजेपी को लेकर तंज कसा है।

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया कि जब जनादेश नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आया था तो तीन महीने में बीजेपी उसका हरण क्यों कर रही है? जनादेश का अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी। समूल नष्ट होना तय है।

    वहीं, सूत्रों के मुताबिक आज नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करेंगे। वह सुबह जेडीयू नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी आज जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar CM LIVE Updates: 'अगर CM पद से नीतीश कुमार को हटाया तो...', JDU कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, बेटे निशांत संभालेंगे पटना; आज होगी JDU में ग्रैंड एंट्री