बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, कृषि मंत्री का दावा- डिमांड से ज्यादा है स्टॉक, कालाबाजारी पर कड़ी नजर
बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने खाद की कमी की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में खाद की उपलब्धता मांग से अधिक है और कालाबाजा ...और पढ़ें

कषि मंत्री रामकृपाल यादव। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में खाद की कमी की अफवाहों के बीच कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शनिवार को प्रेस-वार्ता की। इस दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण खाद की कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। सीमावर्ती प्रदेशों के साथ नेपाल के रास्ते खाद की कालाबाजारी पर विभागीय पदाधिकारियों की पैनी नजर है।
कृषि मंत्री के मुताबिक जिला-स्तरीय अधिकारी खाद की उपलब्धता को लेकर प्रत्येक सप्ताह बैठक कर समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। अभी खाद की उपलब्धता मांग से अधिक है।
ऐसे में किसान किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करें। खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर रिटेलर, स्टॉकिस्ट के साथ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
- कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश, जिलों से प्रत्येक सप्ताह खाद उलब्धता की रिपोर्ट तलब
- 116 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी हुई है अब तक, 454 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद किए गए
जैविक खेती के लिए सरकार की पहल
मंत्री ने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए धरती बचाओ कमेटी का गठन किया जाएगा। पैक्सों में लाइसेंस देने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। आपदा प्रभावित किसानों को हाल के दिनों में लगभग 200 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पटना में कचरे से बनेगी बिजली, स्ट्रीट लाइटिंग होगी स्मार्ट; नगर निगम में 3043 करोड़ का बजट पास
खराब मौसम में होने वाली फसलों की क्षति को लेकर भी विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल और निदेशक सुमन सौरभ प्रेस-वार्ता में उपस्थित रहे।
खाद की उपलब्धता
यूरिया 2.48 लाख टन
डीएपी 1.43 लाख टन
एनपीके 2.07 लाख टन
एमओपी 0.39 लाख टन
एसएसपी 1.02 लाख टन (28 मार्च, 2020 तक)
यह भी पढ़ें- जेएनयू एमबीए एडमिशन 2026-27: मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि