उत्तर बिहार से सीमांचल का सफर हुआ आसान, हफ्ते में 5 दिन दौड़ेगी पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और उत्तर बिहार व सीमांचल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
HighLights
पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू।
यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।
उत्तर बिहार, सीमांचल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते चलने वाली 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन सप्ताह में पांच दिन होगा।
ट्रेन सेवा सोमवार रात से शुरू होगी। पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली 03216 स्पेशल 17 अगस्त से 16 सितंबर तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
पाटलिपुत्र से यह ट्रेन रात 11 बजे चलेगी और 23:30 बजे सोनपुर, 23:42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00:55 बजे मुजफ्फरपुर और 02:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन 02:35 बजे रूसेरा घाट, 02:55 बजे हसनपुर रोड, 03:12 बजे सलौना, 03:53 बजे खगड़िया, 04:10 बजे मानसी, 05:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर और 05:55 बजे सहरसा पहुंचेगी।
ट्रेन 06:50 बजे दौरम मधेपुरा, 07:18 बजे मुरलीगंज और 07:38 बजे बनमनखी रुकते हुए सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए 03215 स्पेशल 18 अगस्त से 17 सितंबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:10 बजे रवाना होगी। 09:35 बजे बनमनखी, 09:55 बजे मुरलीगंज, 10:15 बजे दौरम मधेपुरा और 11 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन 11:51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12:58 बजे मानसी, 13:12 बजे खगड़िया, 13:36 बजे सलौना, 13:50 बजे हसनपुर रोड, 14:10 बजे रूसेरा घाट और 14:50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर में 15:50 बजे, हाजीपुर में 16:45 बजे और सोनपुर में 17 बजे रुकने के बाद ट्रेन शाम 17:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इसमें द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के चार कोच शामिल हैं।
इसके अलावा एसएलआर के दो कोच भी लगाए गए हैं। रेलवे का कहना है कि इस सेवा से उत्तर बिहार और सीमांचल के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- आपके लिए जरूरी खबर: आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण 8 ट्रेनें रद, कई के बदले रूट
यह भी पढ़ें- सहरसा होकर जाएगी पाटलिपुत्र-पूर्णिया नाइट स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग
