Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 26वीं वित्त समिति की हुई बैठक, 16 नए डिग्री कॉलेजों के लिए राशि मंजूर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:07 AM (GMT+05:30)

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 26वीं वित्त समिति ने कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न वित्तीय व प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी ...और पढ़ें

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय। (जागरण)

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय। (जागरण)

    HighLights

    1. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 26वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न।

    2. 16 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की अग्रिम राशि समायोजित।

    3. वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की 26वीं वित्त समिति की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

    विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राप्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में परीक्षा विभाग, खेल विभाग, मीडिया प्रकोष्ठ, प्रोन्नति प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, प्राक्टर कार्यालय, विश्वविद्यालय अभियंत्रण विभाग, पीएचडी अनुभाग और स्नातकोत्तर विभागों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

    अग्रिम राशि को मंजूरी

    इसके अलावा 16 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को अनुदान प्राप्त होने तक आवश्यक व्यय के लिए उपलब्ध कराई गई अग्रिम राशि के समायोजन को भी मंजूरी दी गई।

    कुलपति ने कहा कि वित्त समिति द्वारा लिए गए निर्णय विश्वविद्यालय में वित्तीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

    कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और गति आएगी।

    बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार शशि रंजन, टीपीएस कालेज के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, जेडी वीमेंस कालेज की प्राचार्य प्रो. मीरा कुमारी, प्राक्टर प्रो. कीर्ति, डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन, वित्त अधिकारी सुबोध कुमार वर्मा, विश्वविद्यालय अभियंता सरोज कुमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में धांधली, नियमों का खुला उल्लंघन