Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर काउंटिंग को लेकर छावनी में बदला AN कॉलेज परिसर; 3 DSP, 12 इंस्पेक्टर और 50 मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:45 AM (GMT+05:30)

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए पटना के एएन कॉलेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ...और पढ़ें

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना आज। (जागरण)

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना आज। (जागरण)

    HighLights

    1. एएन कॉलेज में बांकीपुर उपचुनाव मतगणना के लिए सुरक्षा।

    2. मतगणना केंद्र पर 500 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल तैनात।

    3. मेटल डिटेक्टर से जांच, समर्थकों को 100 मीटर दूर रोका।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    एएन कॉलेज और उसके आसपास के तीन सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी तो वहीं मतगणना केंद्र के अंदर अर्ध सैनिक बलों के साथ पटना पुलिस के 150 जवान मुस्तैद रहेंगे। सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मी एएन कॉलेज के आसपास तैनात हो जायेंगे।

    इसके साथ ही मतगणना स्थल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 50 मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है।

    मतगणना केंद्र पर में आने वाले हर किसी की जांच होगी। इसके लिए सुरक्षाकर्मी 48 हैंड और 12 डोर मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करेंगे। केंद्र में केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।

    इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को मुख्य गेट से 100 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए आसपास बैरिकेडिंग किया गया है। इंटरनेट मीडिया सेल को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव परिणाम, प्रशांत किशोर के साथ सम्राट सरकार की परीक्षा