Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना राशन कार्ड वाले परिवार 5 अगस्त तक करें अप्लाई; पात्रता और जरूरी दस्तावेज की ड‍िटेल यहां देखें

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:37 AM (GMT+05:30)

    पटना सिटी में बिना राशन कार्ड वाले या नाम छूटे परिवार 5 अगस्त तक आवेदन करें। पात्र परिवारों को 15 अगस्त से पहले राशन कार्ड मिल जाएंगे, एसडीओ ने 16 हजा ...और पढ़ें

    राशन कार्ड बनवाने के ल‍िए 5 अगस्‍त तक आवेदन।

    राशन कार्ड बनवाने के ल‍िए 5 अगस्‍त तक आवेदन।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। श्रमिक, स्लम बस्ती में रहने वाले, वेंडर समेत अन्य जरूरतमंद लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है या परिवार के सदस्य का नाम छूटा है, वो पांच अगस्त से पहले आवेदन करें।

    बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पोर्टल पर जरूरी जानकारी दर्ज करें या अनुमंडल, अंचल एवं प्रखंड स्थित काउंटरों पर आवेदन जमा करें।

    अब तक 6,186 आवेदन जमा हो चुके हैं। 15 अगस्त से पहले सभी पात्र परिवार का राशन कार्ड बन जाएगा। कार्ड में नया नाम भी जुड़ जाएगा।

    पटना सिटी अनुमंडल में बनेंगे 16 हजार राशन कार्ड

    यह जानकारी अनुमंडलाधिकारी सत्यम सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र से लगभग सोलह हजार पात्र परिवार का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय कर पूरी टीम काम में जुटी है।

    एसडीओ ने कहा कि वार्ड पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राशन कार्ड के लिए आवेदन भरने और जमा करने में पात्र परिवार का सहयोग करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि मार्केटिंग आफिसर एवं विकास मित्र भी इस काम में लगाए गए हैं। एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि आवेदन के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड के साथ आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

    अस्थायी रूप से आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनुमंडल एवं पटना सिटी अंचल में व्यवस्था की गयी है। आवेदन को कोई समस्या नहीं होगी।

    ऐसे लोग राशन कार्ड के पात्र नहीं

    एसडीओ सत्यम सहाय ने कहा कि जो सरकारी नौकरी में हैं, इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स जमा करते हैं, तीन कमरों का पक्का मकान है, चार पहिया वाहन है, सालाना दो लाख चालीस हजार रुपए से अधिक आय है वो नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    जो सक्षम लोग पहले से राशन कार्ड बनवाकर उसका लाभ उठा रहे हैं उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बंद राशन कार्ड फिर होंगे चालू, बिहार में नए कार्ड के लिए भी खुलेगा रास्ता; आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    खबरें और भी