पटना में स्कूल खुलने के बाद कोचिंग संस्थानों पर सख्त पाबंदी, जिला प्रशासन का नया आदेश जारी
गर्मी की छुट्टी के बाद पटना में स्कूल खुलने पर कोचिंग संस्थान स्कूल अवधि (सुबह 9:30 से शाम 4 बजे) के दौरान संचालित नहीं हो पाएंगे। नियम का उल्लंघन करन ...और पढ़ें

पटना में स्कूल खुलने के बाद कोचिंग संस्थानों पर सख्त पाबंदी, जिला प्रशासन का नया आदेश जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। अभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। स्कूलों में 22 जून से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा। गर्मी की छुट्टी के बाद सभी स्कूल सुबह 9.30 से चार बजे तक संचालित किए जा सकते हैं।
स्कूल खुलने के बाद बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो शिक्षा विभाग इस स्तर पर काम शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, स्कूल खुलते ही सबसे पहले कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाई जाएगी। कोई भी कोचिंग संस्थान शाम चार बजे से पहले संचालित नहीं होंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 9.30 बजे से चार बजे तक होता है।
प्रशासन के संज्ञान में आया है कि इसी स्कूल अवधि के दौरान कई कोचिंग संस्थान कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बैच चलाते हैं, जिससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना
जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने कहा कि कोचिंग संचालक निर्धारित समय का पालन कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) की दी जाएगी।
स्कूल अवधि में खासकर कक्षा नौवीं से 12वीं स्तर के कोचिंग चलते हुए पाए जाएंगे उसी वक्त सील कर दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
शिक्षा विभाग का सख्त आदेश है कि स्कूल अवधि में कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होगा। यह नियम गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद सख्ती से लागू किया जाएगा।
आदेश का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वहां के प्रबंधक खुद जिम्मेदार होगा।
यह भी पढ़ें- कौन हैं खान सर? कभी 40 रुपये की कमाई करने वाले शिक्षक ने कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
यह भी पढ़ें- 'जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा', खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद बिहार में सियासी उबाल