Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा', खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद बिहार में सियासी उबाल

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले ने राजनीतिक रंग ले लिया है, जहां विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने दोषियों पर सख्त कार ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी। फाइल

    भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी। फाइल

    HighLights

    1. खान सर कोचिंग पर हमले से बिहार में राजनीतिक उबाल।

    2. विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।

    3. सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राजधानी पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हुए हमले और तोड़फोड़ की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है।

    घटना के बाद जहां विपक्ष ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं सत्ता पक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहि‍णी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्य में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

    उन्होंने सवाल किया कि जब राजधानी में एक चर्चित शिक्षक और उनके संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

    भाजपा बोली- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं मिलेगी छूट

    घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्य में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    सरावगी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई होगी।

    शिक्षा मंत्री ने सख्त कोचिंग नीति का किया एलान

    घटना के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। शिक्षा मंत्री ने संकेत दिया है कि राज्य में कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर नई और सख्त नीति लाई जाएगी।

    सरकार का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कोचिंग संस्थानों के लिए स्पष्ट नियम और जवाबदेही तय करना आवश्यक हो गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    विधायक बोले- प्रतिस्पर्धा हो, लेकिन सकारात्मक तरीके से

    क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय गुप्‍ता ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, लेकिन इसे सकारात्मक और स्वस्थ तरीके से सामने आना चाहिए।

    किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़ या तनाव न केवल छात्रों के हितों के खिलाफ है, बल्कि शिक्षा के माहौल को भी नुकसान पहुंचाता है।

    उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति या समूह इस घटना के पीछे पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि किसी साजिश की भूमिका सामने आती है, तो षड्यंत्रकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    जदयू ने की शांति बनाए रखने की अपील

    वहीं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने छात्रों और आम लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो जाएगी।

    ऐसे समय में अफवाहों से बचना और शांति बनाए रखना जरूरी है।

    जांच पर टिकी निगाहें

    खान सर के संस्थान पर हुए हमले के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती कार्रवाई में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग हमला: '12 हजार छात्रों' वाले पोस्टर से कैसे मचा बवाल? 5 प्‍वाइंट में समझिए मामला

    यह भी पढ़ें- पटना खान सर कोचिंग बवाल: एक्शन में सम्राट सरकार, जल्द बनाएगी नए और कड़े नियम

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग पर हमले में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग बवाल पर संजय झा की दो टूक: सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का होगा 'इलाज'; नीतीश का भी जिक्र