Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खान सर कोचिंग पर हमले में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    By Shubham KumarEdited By: vyas Chandra
    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:23 PM (IST)

    पटना में खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    छात्रों को समझाते खान सर। सौ-एएनआई

    छात्रों को समझाते खान सर। सौ-एएनआई

    HighLights

    1. खान सर के कोचिंग पर हमले में कार्रवाई।

    2. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर गिरफ्तार।

    3. पटना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में मंगलवार रात खान स‍र के कोचिंग खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हमला मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

    इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद एवं उनके दो सहयोगी अभिषेक एवं गौरव को गिरफ्तार किया है। टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने यह जानकारी साझा की है। 

    उन्‍होंने बताया कि तीनों को न्‍यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में कन्‍हैया सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। 

    कन्‍हैया सिंह ने कराई एफआईआर 

    इसमें चार नामजद एवं 10-15 अज्ञात को आरोपित किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें गार्ड को कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं।  

    डीएसपी ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।  वहां कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पर ईंट-पत्‍थर चलाए। होर्डिंग क्षत‍िग्रस्‍त कर दिया। 

    पीएमसीएच में चल रहा गार्ड का इलाज 

    गार्ड के साथ मारपीट की गई है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि खान सर के कोचिंग और अन्‍य जगह सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। 

    इधर घटना को देखते हुए खान सर ने बुधवार को क्‍लास सस्‍पेंड कर दी। उन्‍होंने फायरिंग की बाबत कहा क‍ि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि कुछ समझ नहीं आया। एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं है।  

    इधर कोचिंग के छात्रों ने घटना का जमकर विरोध किया। विधि-व्‍यवस्‍था संभालने के लिए पुलिस को वहां पहुंचना पड़ा। छात्र सड़क जाम कर आरोपितों की गि‍रफ्तारी की मांग पर अड़े थे।  

     

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग बवाल पर संजय झा की दो टूक: सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का होगा 'इलाज'; नीतीश का भी जिक्र

    यह भी पढ़ें- खान सर विवाद में नया मोड़: फायरिंग पर पुल‍िस का आया बयान, एक कोचिंग संचालक को ह‍िरासत में लेने की चर्चा तेज

    यह भी पढ़ें- पटना में खान सर कोचिंग पर अटैक से भड़के छात्र; हमले के विरोध में किया रोड जाम,