खान सर कोचिंग बवाल पर संजय झा की दो टूक: सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का होगा 'इलाज'; नीतीश का भी जिक्र
पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुए बवाल के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जदयू नेता संजय झ ...और पढ़ें
HighLights
खान सर कोचिंग बवाल पर छात्रों ने किया प्रदर्शन।
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया।
संजय झा ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सरकार का पक्ष रखा।
डिजिटल डेस्क, पटना। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर में चर्चित शिक्षण संस्थान खान सर की कोचिंग के बाहर हुए बवाल ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है।
घटना के बाद बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस ने मामले में एक कोचिंग संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कानून-व्यवस्था पर सरकार का पक्ष रखा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में कानून के राज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल का उल्लेख किया।
कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता कानून का शासन स्थापित करना है और इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
'नीतीश कुमार का 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड'
संजय झा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का 20 वर्षों का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नेतृत्व में बना है।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसे अपराधी खुलेआम दबंगई करते थे, महंगी गाड़ियों में घूमते थे और आम लोगों को डराते-धमकाते थे। नीतीश कुमार ने ऐसे तत्वों का इंतजाम कर दिया।
उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार में भी अपराध और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्राट चौधरी की सरकार भी वैसे ही इलाज करेगी। उनके अनुसार, अपराध की घटनाओं को पूरी तरह शून्य कर देना संभव नहीं है, लेकिन अपराध करने वालों को कानून के दायरे में लाना सरकार की प्रतिबद्धता है।
छात्रों के विरोध के बीच सरकार का संदेश
खान सर की कोचिंग से जुड़े विवाद और छात्रों के सड़क पर उतरने के बीच संजय झा का बयान सरकार की ओर से एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
जदयू नेतृत्व यह बताने की कोशिश कर रहा है कि चाहे मामला शिक्षा संस्थानों से जुड़ा हो या कानून-व्यवस्था से, सरकार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें- JDU के 1 करोड़ सदस्य पूरे: अब BJP-RJD को चुनौती देने की तैयारी; बिहार में सदस्यता और वोट बैंक का दिलचस्प गणित
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के नेतृत्व में JDU ने रचा इतिहास; 6 महीने से कम समय में सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ पार
यह भी पढ़ें- खान सर विवाद में नया मोड़: फायरिंग पर पुलिस का आया बयान, एक कोचिंग संचालक को हिरासत में लेने की चर्चा तेज