Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना खान सर कोचिंग बवाल: एक्शन में सम्राट सरकार, जल्द बनाएगी नए और कड़े नियम

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

    Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के नियमन के लिए नई नीति लाने की तैयारी में है। शिक ...और पढ़ें

    श‍िक्षा मंत्री म‍िथि‍लेश त‍िवारी ने तीन माह में कोचिंग पॉलिसी लाने की बात कही।  फाइल

    श‍िक्षा मंत्री म‍िथि‍लेश त‍िवारी ने तीन माह में कोचिंग पॉलिसी लाने की बात कही। फाइल

    HighLights

    1. खान सर कोचिंग पर हमले के बाद सरकार का एक्शन।

    2. बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति बनेगी।

    3. नियम तोड़ने वाले संस्थानों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राजधानी पटना में खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के नियमन को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

    घटना के बाद जहां पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं अब सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। 

    इसके तहत कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उससे पैदा होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने के लिए नई नीति लागू की जाएगी।

    बिहार के शिक्षा मंत्री मिथ‍िलेश त‍िवारी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार जल्द ही व्यापक कोचिंग पॉलिसी लेकर आएगी।

    तीन महीने में तैयार होगी कोचिंग पॉलिसी

    इस नीति का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों के संचालन, प्रतिस्पर्धा और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को व्यवस्थित करना होगा।शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार अगले तीन महीने के भीतर नई कोचिंग पॉलिसी तैयार कर लेगी।

    इसके लिए विभिन्न पक्षों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षक स्थानांतरण नीति तैयार करने से पहले व्यापक स्तर पर राय ली जा रही है, उसी तरह कोचिंग नीति निर्माण में भी सुझावों को महत्व दिया जाएगा।

    उनके अनुसार, सरकार ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जिससे कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा स्वस्थ और नियमबद्ध रहे तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

    नियम तोड़ने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई

    मिथिलेश तिवारी ने साफ कहा कि नई नीति लागू होने के बाद यदि किसी कोचिंग संस्थान की गतिविधियों के कारण विधि-व्यवस्था प्रभावित होती है या आपसी प्रतिस्पर्धा हिंसक रूप लेती है तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जरूरत पड़ने पर ऐसे संस्थानों को प्रतिबंधित (बैन) भी किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि कोचिंग सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्पष्ट नियमों का होना जरूरी है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शैक्षणिक माहौल सुरक्षित बना रहे।

    खबरें और भी

    छात्रों को भी चेतावनी

    शिक्षा मंत्री ने सड़क पर उतरकर हंगामा करने वाले छात्रों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने वालों की पहचान की जा चुकी है।

    किसी को भी राजनीतिक उद्देश्य से छात्रों का इस्तेमाल करने या शैक्षणिक माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग पर हमले में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग बवाल पर संजय झा की दो टूक: सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का होगा 'इलाज'; नीतीश का भी जिक्र

    यह भी पढ़ें- खान सर विवाद में नया मोड़: फायरिंग पर पुल‍िस का आया बयान, एक कोचिंग संचालक को ह‍िरासत में लेने की चर्चा तेज