Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर पटना हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:33 PM (IST)

    पटना हाई कोर्ट ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। अदालत ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेट ...और पढ़ें

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विधि संवाददाता, पटना। भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश अरुण कुमार झा की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया।

    अदालत ने विशेष रूप से भरत भूषण तिवारी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज तथा उनके मोबाइल डेटा को संरक्षित रखने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता आशा देवी, जो भरत भूषण तिवारी की मां हैं, ने अपने पुत्र की मृत्यु को कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ बताते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यह आपराधिक रिट याचिका दायर की है।

    याचिका में आरोप लगाया गया है कि 17 जून 2026 को हुई पुलिस कार्रवाई में भरत भूषण तिवारी की मौत हुई, जबकि वह पहले ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके थे।

    याचिका में घटना से संबंधित सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई अथवा न्यायालय की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की गई है।

    याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि मामले में उपलब्ध वीडियो, मोबाइल डेटा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य निष्पक्ष जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके नष्ट होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    खबरें और भी

    इस पर अदालत ने राज्य सरकार को आवश्यक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का निर्देश देते हुए तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

    उल्लेखनीय है कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला जून 2026 में पूरे बिहार में व्यापक चर्चा का विषय बना था। पुलिस ने उस समय दावा किया था कि कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई, जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि भरत भूषण तिवारी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था और इसके बावजूद उन्हें गोली मारी गई।

    इसी आरोप को लेकर उनकी मां ने पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त 2026 को होगी।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर केस: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, 25 जुलाई को भोजपुर SP ऑफिस घेरेंगे परिजन