Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान से आयात बाधित होने से बाजार प्रभावित, सहजीरा और नमकीन पिस्ता की कीमतों में इजाफा

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 09:15 AM (IST)

    ईरान से खाद्य उत्पादों के आयात में बाधा के कारण पटना के बाजारों में सहजीरा और नमकीन पिस्ता की कीमतों में तेजी आई है। आपूर्ति प्रभावित होने और लॉजिस्टि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिम एशिया के प्रमुख देश ईरान से आने वाले खाद्य उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने लगा है। खासकर सहजीरा (शाही जीरा) और नमकीन पिस्ता की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों की चिंता बढ़ी है।

    व्यापारियों के अनुसार, हाल के दिनों में आयात में आई कमी और लॉजिस्टिक कारणों से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बाजार में उपलब्धता पर पड़ा है। सहजीरा, जो बिरयानी और अन्य खास व्यंजनों में उपयोग होता है, उसकी कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    वहीं नमकीन पिस्ता, जो ड्राई फ्रूट्स का अहम हिस्सा है, भी महंगा हो गया है। मारूफगंज मंडी के विक्रेता रंटू कुमार सहित शहर के कई थोक बाजारों में व्यापारियों का कहना है कि ईरान से आने वाली खेप पहले की तुलना में कम हो गई है, इससे स्टाक सीमित हो गया है।

    मांग बनी रहने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बताया कि सहजीरा 950 रुपये किलो से बढ़कर 1050 रुपये, नमकीन पिस्ता एक हजार से 11 सौ रुपये, खजूर पहले 200 रुपये मिल जाता था अब यह 300 रुपये से ही आरंभ हो रहा है। मुनक्का 250 से बढ़कर 350 रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    इसके अतिरिक्त अन्य सामग्री का दर सामान्य के आसपास ही है। काजू 800-950, किसमिस 300 से 350, नारियल गरी 350, अखरोट 850 से 1250, अंजीर 700 से 1150 रुपये तक मिल रहा है।

    स्टील व लोहा के रा मैटेरियल के दामों में तेजी

    कारोबारी सुभाष पटवारी बताते है कि स्टील व लोहा के रॉ मैटेरियल के दामों में तेजी देखी जा रही है। इसके कारण से दाम में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। कहा कि कुछ तो दाम बढ़ता है, कुछ अफवाह में भी बढ़ा दिए जा रहे है। इसके कारण भी बाजार पर असर दिखता है। इसके कारण आयरन रड सहित सभी तरह के आटोमोबाइल आइटमों पर भी असर देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा की राह या सियासी ‘स्क्रिप्ट’? 10 सभाओं में चुप रहे नीतीश, क्या जबरन हो रहा है ‘दिल्ली शिफ्ट’ का खेल

    यह भी पढ़ें- गया एयरपोर्ट पर 25 किलो मादक पदार्थ बरामद, थाईलैंड से आए 4 तस्कर हिरासत में, बोधगया में तस्करी का नेटवर्क