Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: दूसरे चरण में पटना की 1.41 लाख महिलाओं को मिला लाभ, खाते में 10-10 हजार रुपए

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 11:34 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण में 1 लाख 41 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 141 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस योज ...और पढ़ें

    जिले की 141792 महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये। फोटो जागरण
    जिले की 141792 महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण में दस-दस हजार रुपये स्थानांतरित किए। इस मौके पर समाहरणालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

    दूसरे चरण में जिले की 1 लाख 41 हजार 792 महिलाओं के खाते में 141 करोड़ 79 लाख 20 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। इसके पूर्व 26 सितंबर को प्रथम चरण में जिले की 3 लाख 49 हजार 979 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई थी।

    उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने लाभुक महिलाओं से बात कर योजना से मिली राशि से कौन से रोजगार शुरू किए, इसकी जानकारी ली।

    अधिसंख्य महिलाओं ने इस राशि से सिलाई, बुनाई, किराना दुकान, पशुपालन, कृषि आधारित कार्य व अन्य व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी।

    उप विकास आयुक्त ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने प्रयासों को और विस्तृत करें तथा भविष्य में और अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें।

    उन्होंने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए महिलाओं को आने वाले चुनावों में जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया।

    मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका मुकेश कुमार सासमल व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

    राज्यस्तरीय इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी 23 प्रखंडों में किया गया। जिले से लगभग 2,40,855 जीविका दीदियों व 14,378 अन्य महिलाओं ने इसमें भाग लिया।

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत यह द्वितीय चरण का राशि अंतरण महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा देने के साथ उन्हें रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की पहल है।

    यह भी पढ़ें- चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने बिहार पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम, रविवार को प्रेस वार्ता करेंगे सीईसी

    यह भी पढ़ें- पटना में सीएम हाउस पहुंचे JDU के 400 कार्यकर्ता, टिकट को लेकर नीतीश कुमार से की चर्चा