Patna Power Cut: पटना के कई इलाकों में आज 2 से 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, निपटा लें जरूरी काम
बिजली वितरण कंपनी ने पटना के कई इलाकों में परियोजना कार्य के कारण बुधवार को 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की है। ...और पढ़ें

पटना के कई इलाकों में आज 2 से 3 घंटे बिजली रहेगी गुल
HighLights
पटना के कई इलाकों में आज बिजली कटौती।
परियोजना कार्य के कारण 2 से 3 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति।
शाहपुर, बोरिंग रोड सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।
जागरण संवाददाता, पटना। बिजली वितरण कंपनी ने परियोजना कार्य के कारण बुधवार को राजधानी के दो फीडरों से जुड़े कई इलाकों में निर्धारित अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है।
पहले चरण में आनंद बाजार पावर सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी रूरल फीडर से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान शाहपुर, दाऊदपुर और डिफेंस कालोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यहां परियोजना से संबंधित कार्य किया जाएगा।
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित
वहीं, दूसरे चरण में ऊर्जा भवन पावर सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी बोरिंग रोड पेट्रोल पंप फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। इस अवधि में कवि रमन पथ, आनंद अपार्टमेंट और प्रियदर्शी अपार्टमेंट क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
बिजली कंपनी ने बताया कि निर्धारित समय में परियोजना कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन की अवधि में आवश्यकता पड़ने पर बदलाव भी संभव है। उपभोक्ताओं से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की गई है।