Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पवन सिंह और खेसारी लाल भिड़ने को तैयार, नवरात्र में षष्ठी पर हर-हर गंगे के 'त्रिशूल' से होगा 'संघर्ष' का सामना

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:49 PM (IST)

    पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। दरअसल इस नवरात्रि पर दोनों एक साथ अपनी फिल्में रिलीज करने वाले हैं। इससे यह पता चलता है ...और पढ़ें

    पवन सिंह और खेसारी लाल भिड़ने को तैयार
    पवन सिंह और खेसारी लाल भिड़ने को तैयार

    HighLights

    1. पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे होगी रिलीज
    2. खेसारी लाल की फिल्म संघर्ष 2 होगी रिलीज

    मुकुल कुमार, पटना। भोजपुरी के सुपरस्टार्स पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बीच अभी विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है।

    दरअसल, इस दुर्गा पूजा में दोनों एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। खबरों के मुताबिक, पवन सिंह और खेसारी लाल एक साथ अपनी फिल्में रिलीज करने वाले हैं। दोनों की आने वाली भोजपुरी फिल्म एक ही दिन बिहार और झारखंड के थिएटर में रिलीज होने वाली है। 

    फिल्म का पोस्टर जारी

    दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' नवरात्रि पर धमाल मचाने वाली है। काफी समय से पवन सिंह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

    उनके फैंस को भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था। यह फिल्म बिहार और झारखंड के थिएटर में 20 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Pawan Singh का लॉलीपॉप गाना फिर वायरल; 'लुंगी डांस' अंदाज में थिरकती नजर आईं भाभी, लोग बोले- क्या बात है... 

    फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार

    वहीं, खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म 'सघर्ष 2' के साथ इस दशहरा पर धूम मचाने वाले हैं। यह फिल्म भी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें खेसारी के साथ साउथ के फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय पांडे भी दिखेंगे। खेसारी के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

    यहां तक कि खेसारी के फैंस सोशल मीडिया पर लगभग हर रोज इस मूवी का पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पवन सिंह के फैंस भी पीछे नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह की तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे, पत्नी के साथ सुलह आज भी नहीं हो पाई 

    वह भी अपने सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा के अलावा कई अन्य बड़े कलाकार नजर आएंगे।      

    खबरें और भी