Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PMCH में AIIMS से भी सस्ती होंगी सीटी स्कैन और MRI जांचें, मरीजों को मिलेगी राहत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:30 AM (IST)

    पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में अब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच एम्स पटना से कम शुल्क पर होगी, जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    पटना पीएमसीएच। (फाइल फोटो)

    पटना पीएमसीएच। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएमसीएच में सीटी-एमआरआई जांच एम्स से सस्ती।

    2. ब्रेन सीटी स्कैन अब मात्र 450 रुपये में।

    3. गरीब मरीजों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत।

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच कराने वाले मरीजों को एम्स पटना की तुलना में कम शुल्क देना पड़ेगा।

    यह सुविधा पीएमसीएच की नई इमरजेंसी में लगी सीटी स्कैन व एमआरआई की मशीन के माध्यम से मिलेगी। इस पर शनिवार को रोगी कल्याण समिति की मुहर लग चुकी है।

    इसके अनुसार सीटी स्कैन की सूची में 71 तरह की जांच शामिल हैं। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के मुहर लगने से काफी गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा।

    उम्मीद है कि 15 अगस्त से यह सुविधा मिल सकेगी। रोगी कल्याण समिति से मिली छूट से नन-कांट्रास्ट सीटी हेड की दर 600 रुपये बताई गई है, जबकि 25 प्रतिशत छूट के बाद 450 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

    इसी तरह एनसीसीटी पैरानैजल साइनस की दर 1,300 रुपये और 25 प्रतिशत छूट के बाद 975 रुपये, सीटी एंजियोग्राफी की 2,300 रुपये और छूट के बाद 1,725 रुपये तथा सीईसीटी घुटना, कंधा, कलाई और कोहनी जैसी जांचों की दर 2,150 रुपये और छूट के बाद 1,612.50 रुपये में होगी।

    वहीं, सीटी एंजियोग्राफी अपर लिंब, एब्डोमेन, पल्मोनरी एंजियोग्राफी और विभिन्न वेनोग्राफी जांचों की दर 2,300 रुपये सूचीबद्ध है। 25 प्रतिशत छूट के बाद इनकी दर 1,725 रुपये दर्शाई गई है।

    सीटी गाइडेड एफएनएसी, बायोप्सी, कैथेटर ड्रेनेज, रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन और अन्य प्रक्रियाओं की दर 1,100 रुपये तथा छूट के बाद 825 रुपये में होगी।

    एमआरआई में भी 25 प्रतिशत कम शुल्क दर्शाया गया

    एमआरआई की उपलब्ध दो पृष्ठों की रेट लिस्ट में विभिन्न अंगों और विशेष प्रोटोकाल की जांच शामिल हैं। सामान्य एमआरआई जांचों की दर 3,500 रुपये और 25 प्रतिशत छूट के बाद 2,625 रुपये में होगी।

    जैसे एमआरआई एंकल प्लेन, सर्वाइकल स्पाइन प्लेन, लुंबोसैक्रल स्पाइन प्लेन, पेट, श्रोणी और विभिन्न अंगों की प्लेन जांचों में 3,500 रुपये की दर के मुकाबले 2,625 रुपये शुल्क लगेगा।

    कांट्रास्ट वाली कई एमआरआई जांचों की दर 5,500 रुपये और 25 प्रतिशत छूट के बाद 4,125 रुपये दर्शाई गई है। इसमें ब्रेन ट्यूमर प्रोटोकाल, पिट्यूटरी प्रोटोकाल, क्रेनियल नर्व इवैल्यूएशन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस प्रोटोकाल, एब्डोमेन तथा कई अन्य विशेष जांच शामिल हैं।

    खबरें और भी

    एमआरआई की कुछ जटिल और संयुक्त जांचों की दर 5,000 से 8,000 रुपये तक सूचीबद्ध है। सबसे अधिक 8,000 रुपये की दर वाली एक संयुक्त एमआरआई जांच के सामने 25 प्रतिशत छूट के बाद 6,000 रुपये शुल्क लगेगा।

    वहीं, 7,000 रुपये की जांच के लिए 5,250 रुपये और 6,500 रुपये की जांच के लिए 4,875 रुपये शुल्क सूचीबद्ध किया गया है।

    मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद

    सूची के अनुसार, यदि 25 प्रतिशत छूट लागू होती है तो एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी महंगी जांच कराने वाले मरीजों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

    खासकर गंभीर बीमारियों, कैंसर, न्यूरोलाजिकल बीमारी, दुर्घटना और जटिल सर्जरी से जुड़े मरीजों को बार-बार इमेजिंग जांच की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जांच शुल्क कम होने से मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- पीएमसीएच की इमरजेंसी में बदलाव, ट्रायज के दो से पांच मिनट में शुरू होगा मरीज का इलाज