Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सिर्फ MLA चुनने का नहीं; बिहार का संदेश दिल्ली पहुंचाने का जनादेश', बांकीपुर में जीत के बाद बोले PK

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:36 PM (IST)

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में अपनी जीत को सिर्फ एक विधायक चुनने से अधिक बताया, इसे बिहार की जनता का दिल्ली तक विकास का संदेश कहा। ...और पढ़ें

    'सिर्फ विधायक चुनने का नहीं; बिहार का संदेश दिल्ली पहुंचाने का जनादेश', बांकीपुर में जीत के बाद बोले PK

    'सिर्फ विधायक चुनने का नहीं; बिहार का संदेश दिल्ली पहुंचाने का जनादेश', बांकीपुर में जीत के बाद बोले PK

    HighLights

    1. बांकीपुर जीत सिर्फ विधायक चुनने से बढ़कर।

    2. बिहार की जनता का दिल्ली को विकास संदेश।

    3. शिक्षा, रोजगार, पलायन पर ठोस कदम उठाने की अपील।

    जागरण संवाददाता, पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत को सिर्फ एक विधानसभा सीट की जीत मानने से इनकार किया। मतगणना केंद्र के बाहर उन्होंने कहा कि यह जनादेश भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तक बिहार की जनता की आकांक्षाएं पहुंचाने का संदेश है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से बिहार में शिक्षा, रोजगार व पलायन रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। मतगणना केंद्र के बाहर उत्साहित भीड़ के कारण हो रही धक्का-मुक्की के कारण कई बार अरे भाई माइक नीचे करिए ना, पीछे करिए न, की अपील करते रहे।

    प्रशांत किशोर ने जीत का श्रेय लेने के बजाय बातचीत के केंद्र में बिहार के विकास पर रहा। उन्होंने समर्थकों का आभार जताने के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के मतदाताओं को भी सम्मान देने की बात कही।

    उन्होंने बार-बार इस पर जोर दिया कि यह परिणाम बिहार की जनता की आकांक्षाओं का संदेश है, जिसे दिल्ली तक पहुंचना चाहिए। पेश हैं सवालों पर उनके जस के तस जवाब:

    सवाल : बांकीपुर की जनता को क्या कहना चाहेंगे?

    प्रशांत किशोर : यह लोकतंत्र है, इसमें जीत-हार होती रहती है। जिन लोगों ने अपना मत और विश्वास प्रशांत किशोर को अर्पण किया है, उन सब का दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं। जिन लोगों ने हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को वोट दिया है, उनका भी धन्यवाद करना चाहते हैं। जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, दोनों ही हमारे बांकीपुर के सम्मानित नागरिक हैं और उनके लिए जो कुछ बन पड़ेगा वो किया जाएगा।

    सवाल : इस जीत को किस रूप में देखते हैं?

    प्रशांत किशोर : मैंने चुनाव के दौरान भी कहा था कि यह केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह तक यह संदेश पहुंचाने का था कि बिहार की जनता ने 202 विधायक जिताकर आपको पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया है। एक बार उनके और उनके बच्चों के पढ़ाई, रोजगार और पलायन की चिंता कीजिए। बिहार में किसी अच्छे आदमी को मुख्यमंत्री बनाइए। किसी अपराधी को, किसी दागदार चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री मत बनाइए।

    खबरें और भी

    बिहार के बच्चों को भी रोजगार मिले, बिहार के बच्चे भी पलायन करके बाहर नहीं जाएं, ऐसी व्यवस्था कीजिए। बिहार के लोगों को सिर्फ 4-5 किलो अनाज व जातियों के नाम पर बांटकर वोट मत लीजिए।

    सवाल : आपका सबसे बड़ा संदेश क्या है?

    प्रशांत किशोर : गुजरात से अगर 26 सांसद जीतकर गए हैं तो आप गुजरात की इतनी चिंता करते हैं। बिहार ने 40 सांसद जिताकर भेजे हैं, इसलिए बिहार को वही प्राथमिकता मिले जिसका वह हकदार है। एकबार बिहार की चिंता कीजिए, बिहार के बच्चों की चिंता कीजिए। यहां विकास की राजनीति हो, उद्योग लगें, रोजगार के अवसर बढ़ें, बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े और पलायन रुके।

    सवाल : भाजपा नेतृत्व से क्या अपेक्षा है?

    प्रशांत किशोर : मेरी अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री व भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बांकीपुर की जनता के इस संदेश को गंभीरता से लेगा। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विकास, उद्योग, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस पहल होगी। इस दिशा में केंद्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह निश्चित तौर पर कुछ ठोस कदम उठाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

    यह भी पढ़ें- दो हार, कई चुनौतियां: उपचुनावों के नतीजों से BJP के लिए क्या सबक?

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी BJP की करारी हार, PK की जीत ने सरकार को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश