राबड़ी को सीएम सम्राट की आखिरी वार्निंग, 15 दिन में आवास खाली करने का आदेश
Rabri Devi Bungalow: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के लिए जिला प्रशासन ने 15 दिन का अतिरिक्त ...और पढ़ें
-1780156250986_m.webp)
राबड़ी देवी। (पीटीआई)
HighLights
राबड़ी देवी को आवास खाली करने को 15 दिन अतिरिक्त।
10 सर्कुलर रोड से 39 हार्डिंग रोड में स्थानांतरण।
जिला प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली कर नव आवंटित आवास 39 हार्डिंग रोड स्थानांतरण के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है।
इसके बाद जिला प्रशासन विधिसम्मत कार्रवाई करेगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से मिलकर आवंटित आवास में स्थानांतरित होने का अनुरोध किया है।
दो दशक से राबड़ी देवी स्वजन के साथ 10 सर्कुलर रोड आवास में रह रही हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, भवन निर्माण विभाग ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया है।
पूर्व में तीन बार उनसे वर्तमान आवास खाली कर नए आवास में जाने का अनुरोध किया। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद भवन निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन से सहयोग मांगा था।
इसके बाद डीएम के निर्देश पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 15 दिनों के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राबड़ी देवी की चुनौती के बाद पहुंची थी पुलिस
गाजियाबाद से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने आवास खाली नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह बंगला छोड़ने वाली नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कहा था कि यदि सरकार चाहती है तो फोर्स भेजकर बंगला खाली करवा ले।
इस चेतावनी के बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी आवास परिसर पहुंचे। एसडीपीओ आवास के अंदर भी गईं और स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी आवास विवाद: मंत्री नंदकिशोर राम का आरोप, 'दलित होने के कारण नहीं खाली कर रहीं बंगला'
यह भी पढ़ें- 'फोर्स भेज दो, नहीं खाली करूंगी बंगला', राबड़ी की धमकी के बाद आवास पर पहुंची पटना पुलिस की टीम