Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramnath Thakur: रामनाथ ठाकुर बनेंगे मोदी सरकार में मंंत्री, इस खासियत से नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया नाम

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 02:03 PM (IST)

    Ramnath Thakur रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। नीतीश कुमार ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार की तरफ से रामनाथ ठाकुर बनेंगे मंत्री (जागरण फोटो)
    नीतीश कुमार की तरफ से रामनाथ ठाकुर बनेंगे मंत्री (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. रामनाथ ठाकुर को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिल सकता है।
    2. रामनाथ ठाकुर बिहार में भी कई महकमों का कामकाज संभाल चुके हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: केंद्र में जदयू काेटे से मंत्री बनने वाले संभावित चेहरे का नाम सामने आया है। इनमें दिग्गज नेता ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का नाम है। रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) के सियासी सफर के बारे में आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं।

    बिहार में कई महकमों में कामकाज संभाल चुके हैं: रामनाथ ठाकुर

    रामनाथ ठाकुर बिहार में भी कई महकमों का कामकाज संभाल चुके हैं। वह राजद की सरकार में भी मंत्री रहे और बाद में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने। जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर 74 वर्ष के हैं।

    2024 में राज्यसभा में गए थे

    वर्ष 2014 में जदयू ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था। इस टर्म के खत्म होने के बाद पुन: अप्रैल 2020 में जदयू ने रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा भेजा। अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले रामनाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद हैं। नीतीश कुमार की सरकार में वर्ष 2005 के नवंबर में वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री बने।

    बाद में उन्होंने विधि व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री का कामकाज भी संभाला।राजद के कार्यकाल में गन्ना उद्योग मंत्री थे। वर्ष 1988 में वह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे। समस्तीपुर के जीकेपी कालेज से इंटर पास रामनाथ तीन बेटियों के पिता हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

    Samastipur Lok Sabha Result: शांभवी चौधरी को जिताने में किसका हाथ? राज से उठा पर्दा; ऐसे रचा गया चक्रव्यूह