बांकीपुर उपचुनाव के लिए RJD के प्रत्याशी का एलान, तेजस्वी के दांव से कांग्रेस की दावेदारी को झटका
राजद ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेखा गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। तेजस्वी यादव ने उन पर फिर से भरोसा जताया है, रेखा गुप्ता ने जीत का वि ...और पढ़ें
-1783347585617_m.webp)
तेजस्वी यादव के साथ रेखा गुप्ता। फाइल फोटो
HighLights
राजद ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया।
तेजस्वी यादव ने पिछली बार की प्रत्याशी पर फिर जताया भरोसा।
रेखा गुप्ता ने जीत का दावा किया, जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही।
डिजिटल डेस्क, पटना।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर रेखा गुप्ता पर दांव लगाया है। सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने यह घोषणा की।
रेखा गुप्ता पिछले विधानसभा चुनाव में भी राजद प्रत्याशी थीं, लेकिन भाजपा के नितिन नवीन ने उन्हें पटखनी दे दी थी। अब उपचुनाव रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके लिए Rekha Gupta ने अपने नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।
रेखा ने कहा कि यह वैश्व बाहुल्य क्षेत्र है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी चुनौतियों का सामना किया था और जनता ने समर्थन दिया था। इस बार भी वही होगा।
प्रशांत किशोर की चुनौती पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी पहले भी बांकीपुर से चुनाव लड़ी थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीतिकार और रणनीतिकार में फर्क होता है। राष्ट्रीय जनता दल की पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है बीजेपी इस बार पीछे रहने वाली है।
भाजपा को लेकर किए गए प्रश्न पर रेखा ने नया भावनात्मक दांव खेला। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने एक ही पार्टी को लगातार 40 वर्ष से देख रही है। मैं बांकीपुर की बेटी और महिला होने के नाते आपसे सिर्फ चार वर्ष का मौका मांग रही हूं।
खबरें और भी
कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरा पानी
बता दें कि उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने भी दावेदारी की थी। राजद के इस फैसले से कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब रेखा गुप्ता ही महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।
प्रेसवार्ता में क्या रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा महागठबंधन में सम्मिलित सभी दलों की सहमति से की गई है? इस पर मंगनीलाल ने कहा कि चूंकि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी ही थीं, इसलिए असहमति का प्रश्न कहां है।
इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान पार्षद सुनिल कुमार सिंह एवं मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव आदि मौजूद थे।
राजद ने बीजेपी को घेरा
राजद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से अतिपिछड़ा वर्ग से आने वाली राजद नेत्री रेखा गुप्ता जी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बीजेपी ने 40 वर्षों से बांकीपुर की जनता को ठगा है।
पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राजधानी पटना की सीट रहने के बावजूद यहां मूलभूत जन सुविधाओं का घोर अभाव है।बरसात में इस क्षेत्र का बुरा हाल रहता है, जबकि BJP के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस क्षेत्र से पूर्व विधायक और पूर्व नगर विकास मंत्री रहे है। नितिन नवीन और उनके पिता 10 बार से इस सीट से विधायक है, लेकिन इस बार क्षेत्र की जनता इन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।
राजद के मुताबिक, परिवारवादी पार्टी से जनता अबकी पीछा छुड़ाएगी। रेखा गुप्ता वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी बांकीपुर सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। क्षेत्र में लगातार उनकी सक्रियता, जमीनी पकड़ और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उनके सामंजस्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। राजद के प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी साहब और प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की।