'मुंह फिर होगा काला...', लालू की बेटी रोहिणी भड़कीं, MLC चुनाव की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने विधान परिषद चुनाव लड़ने की अटकलों को अफवाह बताया है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश ...और पढ़ें

रोहिणी आचार्य पिता लालू प्रसाद एवं मां राबड़ी देवी के साथ। फाइल
HighLights
रोहिणी आचार्य ने विधान परिषद चुनाव की अटकलें नकारीं।
इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया।
लालू प्रसाद की बेटी लालच की राजनीति से दूर।
डिजिटल डेस्क, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। भतीजे इराज के जन्मदिन कार्यक्रम में उनकी गैरमौजूदगी के बाद से यह चर्चा हो रही है।
इसी बीच उन्हें विधान परिषद भेजे जाने की अटकलों ने नया राजनीतिक रंग ले लिया। इन चर्चाओं पर अब खुद रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर रोहिणी की लंबी पोस्ट
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए साफ किया कि विधान परिषद चुनाव लड़ने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और उनकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।
रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'बुरी नियत वालों का मुंह फिर होगा काला।' उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विरोधियों के साथ मिलकर और चंद मित्रों की मदद से उन्हें विधान परिषद चुनाव का उम्मीदवार बताए जाने की अफवाह फैला रहे हैं।

बेटे और सास को लेकर भी उड़ी अफवाहें
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके खिलाफ इस तरह की बातें फैलाई गई हों। इससे पहले भी उनके नाबालिग बेटे और सास के विधानसभा चुनाव लड़ने की अफवाहें उड़ाई गई थीं।
रोहिणी ने कहा कि ऐसे प्रयासों का उनकी छवि या राजनीतिक सोच पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोग जानते हैं कि वह लालच और पद की राजनीति से दूर रहती हैं।

लालू के सिंगापुर जाने से चर्चा का बाजार गर्म
रोहिणी आचार्य का यह बयान ऐसे समय आया है जब लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से सिंगापुर गए हैं और राजद के भीतर भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
खबरें और भी
पार्टी के अंदरूनी समीकरणों और पारिवारिक राजनीतिक संतुलन के बीच रोहिणी की नाराजगी को भी अहम माना जा रहा है।
विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी
राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या रोहिणी आचार्य खुद को सक्रिय बिहार राजनीति से फिलहाल दूर रखना चाहती हैं या फिर यह पार्टी के भीतर चल रहे किसी बड़े संदेश का हिस्सा है।
हालांकि, अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने इतना जरूर साफ कर दिया है कि फिलहाल उनके विधान परिषद जाने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत फिर लेगी करवट? सम्राट के असर पर नीतीश की नजर, विजय-मोहन के दर्द की Inside Story
यह भी पढ़ें- लालू परिवार में खटपट खत्म नहीं: बड़े पापा की गोद में खेली इराज की दीदी, बुआ ने जश्न से बनाई दूरी
यह भी पढ़ें- 'Iraj's Father' वाली टी-शर्ट में तेजस्वी, पोते के जन्मदिन पर लालू का जोश; बर्थडे पर एकजुट नजर आया परिवार