Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालू परिवार में खटपट खत्म नहीं: बड़े पापा की गोद में खेली इराज की दीदी, बुआ ने जश्न से बनाई दूरी

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:47 PM (IST)

    Iraj 1st Birthday: तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन समारोह में लालू परिवार एकजुट दिखा, लेकिन रोहिणी आचार्या की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी र ...और पढ़ें

    तेजस्वी के बेटे का बर्थडे। (सोशल मीडिया)

    तेजस्वी के बेटे का बर्थडे। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. तेजस्वी के बेटे इराज का पहला जन्मदिन मनाया गया।

    2. लालू परिवार के सदस्य गाजियाबाद में हुए एकजुट।

    3. रोहिणी आचार्या की अनुपस्थिति ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे, इराज, 27 मई को एक वर्ष के हो गए।

    इस खास मौके पर गाजियाबाद स्थित लालू प्रसाद यादव की पुत्री रागिनी के निवास 'रागिनी विला' में एक भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

    इस पारिवारिक समारोह में लालू कुनबे के लगभग सभी सदस्य एक साथ नजर आए। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ खड़े दिखे।

    हालांकि, इस पूरे जश्न के बीच सबकी नजरें लालू यादव की उस लाडली बेटी को ढूंढती रहीं, जिसने अपने पिता को किडनी देकर नया जीवन दिया था-यानी रोहिणी आचार्या। रोहिणी की इस कार्यक्रम से अनुपस्थिति सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही।

    क्या भाई-बहन के रिश्तों में आई खटास?

    रोहिणी आचार्या के इस पारिवारिक समारोह से दूरी बनाने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद से ही तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्या के बीच वैचारिक मतभेदों की खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं।

    सियासी गलियारों में बड़ा सवाल

    रोहिणी की इस गैर-मौजूदगी को महज एक पारिवारिक दूरी माना जाए या फिर इसके पीछे कोई गहरा राजनीतिक संकेत छिपा है? राजनीति के जानकार अब यह सवाल भी उठाने लगे हैं कि क्या पिता को जीवनदान देने वाली बेटी ने अपने मायके से पूरी तरह दूरियां बना ली हैं?

    फिलहाल, इस अनुपस्थिति ने बिहार की राजनीति और लालू परिवार के आंतरिक समीकरणों पर एक नया बहस छेड़ दी है।

    यह भी पढ़ें- 'Iraj's Father' वाली टी-शर्ट में तेजस्वी, पोते के जन्मदिन पर लालू का जोश; बर्थडे पर एकजुट नजर आया परिवार

    यह भी पढ़ें- लालू-तेजस्वी पहली बार गाजियाबाद में दे रहे भोज, ममता-राहुल और अखिलेश को न्योते की Inside Story

    खबरें और भी