सियासी प्रेम में ऐसे फंसे 'चाचा', न इज्जत बची न नेमप्लेट पर सीएम का नाम; रोहिणी का नीतीश पर तंज
राजद नेता रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन और बिहार की बदलती सियासत पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कविता के म ...और पढ़ें

रोहिणी का नीतीश पर तंज
HighLights
रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया से तंज कसा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया।
विपक्ष इसे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव मान रहा।
डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन और बिहार की सियासत में बदलते समीकरणों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर कविता के जरिए साधा निशाना
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-
'सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे,
न इज्जत बची, न नेम-प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम।
देख रहे हम सब ज्यादा पलटी मारने से हासिल हुआ मुकाम,
मुझे तो कोई अचरज नहीं, मुझे मालूम था ये अंजाम।'
इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ऑपरेशन लोटस पर सियासी वार: अपनों ने ही दिलाया अंजाम
नीतीश कुमार को किनारे लगाने के लिए भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ की स्क्रिप्ट जरूर लिखी, लेकिन इसे अमलीजामा उनकी ही पार्टी के कुछ बेहद करीबी नेताओं ने पहनायाऐसा सियासी आरोप अब तेज होता नजर आ रहा है।
राज्यसभा नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलचल
दरअसल, गुरुवार को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता शिवेश कुमार ने भी पर्चा भरा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
खबरें और भी
सीएम पद को लेकर विपक्ष के हमले
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही विपक्ष लगातार हमलावर हो गया है। राजद नेताओं का कहना है कि यह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव का संकेत है। रोहिणी आचार्य के तंज को भी इसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
एनडीए की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया
रोहिणी आचार्य के इस बयान पर अब तक एनडीए के नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि भाजपा और जदयू के कई नेता पहले ही कह चुके हैं कि राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और विपक्ष बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
बिहार की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी
राज्यसभा चुनाव और मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।
विपक्ष जहां इसे राजनीतिक अवसर के रूप में देख रहा है, वहीं एनडीए इसे अपनी रणनीति का हिस्सा बता रहा है।
यह भी पढ़ें- 'बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी', रोहिणी के पोस्ट से मची खलबली; बोलीं- BJP ने दबाई कमजोर नस