Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी', रोहिणी के पोस्ट से मची खलबली; बोलीं- BJP ने दबाई कमजोर नस

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 01:17 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के एलान से सियासी पारा चढ़ गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिय ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार और रोहिणी आचार्य। फाइल फोटो

    नीतीश कुमार और रोहिणी आचार्य। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने एक्स पर लिखा कि अपनों के साथ बारम्बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं। आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हकदार हैं।

    'गुलाटी मारने का कौशल'

    रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा- आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया, ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया थ, जब नीतीश कुमार जी ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन/इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था।

    rohini tweet

    बकौल रोहिणी, कुर्सी से चिपके रहने की अपनी स्वभावतः मजबूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार जी उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं, जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है।

    खबरें और भी

    'बीजेपी की गोद में जा बैठे'

    उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे जी का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार जी उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार-बार आगाह करने के बावजूद खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे।

    रोहिणी ने कहा कि अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार जी के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं- नीतीश कुमार जी की सोचने-समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार जी की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है।

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, छोड़ेंगे CM की कुर्सी; तेजस्वी बोले- बीजेपी अब जदयू को खत्म कर देगी

    यह भी पढ़ें- गजब संयोग: मार्च में ही पहली बार ली थी CM पद की शपथ, अब मार्च में ही कुर्सी छोड़ रहे नीतीश कुमार