Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना: मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े रौशन आनंद, Khan Sir पर बरसे; बोले- मेरी जान को खतरा...

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:42 PM (IST)

    बेऊर जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खान सर और पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और भाई प्रिंस यादव की ...और पढ़ें

    मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर बरसे

    मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर बरसे

    डिजिटल डेस्क, पटना। बेऊर जेल से रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

    मीडिया से बात करते हुए रौशन आनंद काफी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा करार दिया है।

    जेल में जान का खतरा और भाई की मौत पर उठाए सवाल

    रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। उन्होंने बताया बीती 13 तारीख को खान सर के एक गार्ड ने उन पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया था और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

    भाई की संदिग्ध मौत: रौशन आनंद के मुताबिक, धमकी मिलने वाली रात को ही उनके भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनका भाई पूरी तरह स्वस्थ था, इसलिए बीमारी से मौत की बात गले नहीं उतरती। उन्होंने भाई के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

    कोचिंग पहुंचते ही छात्रों ने किया हंगामा

    जेल से छूटने के बाद रौशन आनंद सीधे अपने कोचिंग संस्थान पहुंचे, जहां भारी संख्या में मौजूद छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में और खान सर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आनंद ने छात्रों से कहा कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया है।

    पटना पुलिस और फैजल खान पर निशाना

    रौशन आनंद ने पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर किसके दबाव में आकर बिना पूरी तफ्तीश के उन्हें गिरफ्तार किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि फैजल खान को कुछ रसूखदार नेताओं का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है। इसी के साथ, रौशन आनंद ने कहा कि किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है, जिसकी वित्तीय जांच होनी चाहिए।

    वहीं, उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने भाई को खो दिया है और इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए मैं आखिरी सांस तक अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखूंगा।

    रौशन आनंद ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है, ताकि सच सामने आ सके।

    यह भी पढ़ें- Khan Sir Vs Roshan Anand: हंगामे की आशंका पर हाई अलर्ट पर पटना पुलिस, इंटेलिजेंस की इन छात्रों पर नजर

    यह भी पढ़ें- 'खान सर का नार्को टेस्ट हो.. मुझे जेल भेजने के लिए करोड़ों खर्च किए', ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद के 10 बड़े दावे