VIDEO: जब तेजस्वी यादव के सामने आए CM सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष ने पहले हाथ जोड़े फिर हुआ हैंड शेक
पटना में आरजेडी एमएलसी सोनू कुमार राय के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ दिखे। दोनों नेताओं ...और पढ़ें
HighLights
आरजेडी एमएलसी शपथ ग्रहण में सीएम-तेजस्वी की मुलाकात।
दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, फिर मिलाया हाथ।
तेजस्वी ने कहा, 'हम दोनों पहले एक ही दल में थे'।
राधा कृष्ण, पटना। पटना में आयोजित आरजेडी के नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू कुमार राय के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार की राजनीति का एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक ही मंच पर साथ नजर आए।
जैसे ही दोनों नेताओं की नजरें मिलीं, पहले हाथ जोड़कर अभिवादन हुआ और फिर मुस्कुराते हुए दोनों ने हैंड शेक किया।
यह नजारा देखते ही सभागार में मौजूद लोगों की निगाहें दोनों नेताओं पर टिक गईं।
पहले मुस्कुराए, फिर शुरू हुई बातचीत
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव एक-दूसरे के बगल में बैठे दिखाई दिए।
दोनों नेताओं के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी और कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत भी होती रही।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और राजनीतिक माहौल से इतर सामान्य बातचीत की।
इस दौरान तेजस्वी यादव किसी मुद्दे पर सम्राट चौधरी को जानकारी देते भी नजर आए।
सम्राट चौधरी और सभापति ने ध्यान से सुनी बात
समारोह के दौरान तेजस्वी यादव जो बातें कह रहे थे, उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण Singh ध्यान से सुनते नजर आए।
दोनों नेताओं के बीच बातचीत का यह सहज अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि बातचीत में क्या कहा गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
तेजस्वी बोले- 'हम दोनों पहले एक ही दल में थे'
कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'हम दोनों पहले एक ही दल में थे।'
तेजस्वी के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं। दरअसल सम्राट चौधरी कभी राष्ट्रीय जनता दल का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।
सोनू कुमार राय ने ली एमएलसी पद की शपथ
इधर आरजेडी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय ने विधान परिषद सभागार में सदस्यता की शपथ ली।
कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
हालांकि पूरे समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की मुलाकात को लेकर ही होती रही।
लंबे समय बाद दोनों नेताओं को एक मंच पर सहज अंदाज में बातचीत करते देख राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
यह भी पढ़ें- ‘चुने हुए नहीं, अब बिहार में 'चयनित' मुख्यमंत्री’, सम्राट चौधरी की ताजपोशी पर तेजस्वी यादव का तंज