Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '10 नंबर में सन्नाटा...'; तेजस्वी को चुभेगी अपने 'बाबा' की बात, तेज प्रताप की कर दी वाह-वाह

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 07:39 PM (IST)

    मकर संक्रांति पर तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा कार्यक्रम की खूब चर्चा हुई। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप की सराहना की, जबकि त ...और पढ़ें

    भाई तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप यादव। फोटो- फेसबुक

    भाई तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप यादव। फोटो- फेसबुक

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मकर संक्रांति के खास अवसर पर जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा प्रोग्राम की खूब चर्चा हुई। बुधवार का दिन कहीं ना कहीं तेज प्रताप यादव के नाम रहा। बिहार के सियासी गलियारों में उनकी खूब चर्चा हुई।

    पिता लालू यादव से लेकर विपक्षी पार्टियों के दिग्गज नेता तक कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं, इस सबके बीच राजद के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी के फेसबुक पोस्ट ने सियासी माहौल और गर्म कर दिया।

    Shivanand Tivary

    शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर पोस्ट कर ऐसी बात लिख दी, जो तेजस्वी यादव को चुभ सकती है। वहीं, उन्होंने तेज प्रताप की तारीफों के पुल बांध दिए। शिवानंद ने लिखा कि आज मकर संक्रांति का दही चूड़ा भोज राजनीति के रंग में डूबा हुआ है। इस रंग में कोई एक व्यक्ति सराबोर दिखाई दे रहा है, तो उसका नाम तेज प्रताप है। तेजस्वी तो बिल्कुल ओझल हैं। 10 नंबर में सन्नाटा है।

    शिवानंद ने लिखा कि 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से राजद कार्यकर्ता पहुंचते थे। दही चूड़ा तो बहाना होता था। असल तो नेताओं से देखा देखी होती थी। दरस परस और दण्ड प्रणाम होता था। सब यहां से नई ऊर्जा के साथ अपने इलाके में लौटते थे। आज इसकी और ज्यादा जरूरत थी। चुनाव नतीजे से पस्त कार्यकर्ताओं को दिलासे की जरूरत थी।

    शिवानंद ने लिखा कि राजद कार्यकर्ताओं को भविष्य के लिए उत्साहित करने की जरूरत थी, लेकिन जब नेता ही पस्त है, मैदान में कहीं नजर ही नहीं आ रहा है। ऐसे में भविष्य के लिए दल को कौन ऊर्जान्वित करेगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह तक कह दिया कि आज तेजस्वी गुम हैं। तेज प्रताप छाया हुआ है। जिन लोगों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की शपथ के लिए तारीख तय करवा दिया था। इस रास्ते में तेज प्रताप को बड़ा अवरोध बताकर उसको निकाल बाहर किया था, पता नहीं वे लोग कहां हैं।

    यह भी पढ़ें- लालू-विजय छोड़िए.. तेज प्रताप की दही-चूड़ा पार्टी में जुटे दिग्गज, बिहार में बन रहे नए सियासी समीकरण?

    यह भी पढ़ें- RJD को मेरी पार्टी में मर्ज करें तेजस्‍वी; तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले-लालू की असली पार्टी JJD