'तेजस्वी के आसपास के कुछ लोगों को हटाना होगा'; RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बांकीपुर में हार पर कह दी बड़ी बात
RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी की हार पर नेतृत्व को आत्ममंथन की सलाह दी है। उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुँचाने वाले नेताओं और ...और पढ़ें
HighLights
बांकीपुर उपचुनाव में RJD की हार पर आत्ममंथन की सलाह।
पार्टी को नुकसान पहुँचाने वाले नेताओं को हटाने की मांग।
संगठन की कमजोरी और गलत चेहरों पर सवाल उठाए।
डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ी हार मिली है, लेकिन राजद की हार भी निराशाजनक है। पार्टी प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई।
इसके बाद RJD में अंदरूनी असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं। राजद के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने चुनावी हार को लेकर पार्टी नेतृत्व को आत्ममंथन की सलाह दी है।
जिनसे पार्टी को नुकसान, उन्हें बाहर करें
उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी के कुछ नेताओं और पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित करने की जरूरत है, जिनकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि बांकीपुर में हार का एक बड़ा कारण संगठन की कमजोरी भी रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर पार्टी भरोसा करती है, उनका समाज में कोई वजूद नहीं है। ऐसे चेहरों को लेकर जनता के बीच नकारात्मक धारणा बन रही है।
आजू-बाजू वालों पर कमेंट करते हैं लोग
उन्होंने कहा, कई ऐसे चेहरे हैं, जब हमारे नेता के आजू-बाजू बैठते हैं तो लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। ऐसे लोगों को साथ रखने से पार्टी की छवि खराब होती है। जिन लोगों से नुकसान हो रहा है, उन पर भरोसा करने के बजाय उन्हें पीछे से काम लेने की जरूरत है।
भाई वीरेंद्र ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जो केवल नेतृत्व की हां में हां मिलाते हैं, लेकिन जमीन पर पार्टी के लिए काम नहीं करते। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में संगठन में कुछ लोगों की जिम्मेदारियां कम की जा सकती हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, पार्टी को सींचने का काम हम लोगों ने किया है। हम लोग लोकदल के समय से लालू प्रसाद यादव के साथ रहे हैं और समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। इसलिए पार्टी की चिंता है। जो गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधारना होगा।